फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit 3 And Retro Day 3 Box Office: धीमी हुई 'हिट 3' और 'रेट्रो' की रफ्तार, जानें तीसरे दिन की कुल कमाई

Sat, 03 May 2025 10:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hit 3 And Retro Day 3 Box Office Collection: 1 मई को साउथ की दो फिल्मों 'हिट 3' और 'रेट्रो' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत अच्छी रही। आइए जानते हैं फिल्मों का तीसरे दिन का कलेक्शन। 
विज्ञापन
हिट 3, रेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में पहले से फिल्म 'केसरी 2' दर्शकों को अपनी तरफ खींच रही थी। ऐसे में अजय देवगन की 'रेड 2' ने भी 1 मई को सिनेमाघरों पर दस्तक देकर दर्शकों को अपनी तरफ खींचने का काम किया। इसी दिन यानी 1 मई को साउथ की दो फिल्मों 'हिट 3' और 'रेट्रो' ने सिनेमाघरों पर दस्तकी दी। दोनों ही फिल्मों ने कमाई के मामले में अच्छी शुरूआत की है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का तीसरे दिन का कलेक्शन।
विज्ञापन

हिट 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani/
'हिट 3' का टोटल कलेक्शन
फिल्म 'हिट 3' ने पहले दिन 21 करोड़ का कारोबर किया था। दूसरे दिन फिल्म ने कुछ कम कारोबार किया। इस दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 10.5 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 7.58 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म की अब तक की टोटल कमाई 39.08 करोड़ हो गई है। फिल्म की यह कमाई अच्छी मानी जा रही है।
The Bhootnii Day 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी है 'द भूतनी' की रफ्तार, जानें तीसरे दिन की कमाई
 

रेट्रो - फोटो : यूट्यूब
रेट्रो की कमाई में गिरावट दर्ज
फिल्म 'रेट्रो' ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग ली थी। पहले दिन यानी 1 मई को फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपयों का कारोबार किया था। हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने दूसरे दिन 7.75 करोड़ रुपयों की कमाई की। आज शनिवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 5.71 करोड़ की कमाई की है। इस तरह देखें तो फिल्म की अब तक की कुल कमाई 32.71 करोड़ हो गई है।
WAVES 2025: सैफ अली खान को 'महाभारत' की कहानी सबसे ज्यादा अच्छी लगी, इस प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं
 
विज्ञापन

हिट 3 का ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को दोनों फिल्मों की कमाई बढ़ने की उम्मीद
आपको बता दें कि 'हिट 3' फिल्म में साउथ के जाने माने एक्टर नानी हैं। इसमें श्रीनिधि शेट्टी और आदि शेष ने भी अभिनय किया है। 
'रेट्रो' फिल्म शुरूआत से ही चर्चा में है। इस फिल्म में सूर्या और पूजा हेगड़े ने अच्छी अदाकारी की है। फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुब्बाराव ने किया था। उम्मीद की जा रही है कि दोनों फिल्मों को रविवार यानी वीकएंड पर ज्यादा दर्शक मिलेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें