फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: हिना खान ने की सलमान खान की विनम्रता की तारीफ, कहा- उनके व्यवहार ने दिल छू लिया

Sat, 23 Nov 2024 08:58 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hina Khan on Meeting with Salman Khan: बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री हिना खान इस सीजन के आगामी एपिसोड में नजर आने वाली हैं। शो के मेजबान के साथ अपनी बातचीत को लेकर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने सलमान की विनम्रता की तारीफ की है। 

 
विज्ञापन
हिना खान- सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 इस समय दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आज, प्रसारित होने वाले एपिसोड में हिना खान इस शो के मंच पर मेजबान और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। निर्माताओं के तरफ से इसका प्रोमो भी जारी किया गया है। बता दें कि हिना खुद भी इस रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। अब वो इसके सेट पर अपनी पुरानी यादें ताजा करती हुई नजर आएंगी। इस बीच अब हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने सलमान खान से मिलने और उनसे हुई बातचीत का भी खुलासा किया है। 

विज्ञापन


हिना ने की सलमान की विनम्रता की तारीफ
हिना ने सिकंदर अभिनेता की दयालुता और विनम्रता की तारीफ करते हुए लिखा, "मैं हमेशा सबसे विनम्र और दयालु सलमान खान के साथ अपनी मुलाकातों से कुछ न कुछ सीखती हूं। इस बार यह अलग था। शूटिंग के लंबे और थकाऊ दिन के बाद मुझसे मिलने के लिए उन्होंने जो प्रयास किया, वह पूरे दिन खड़े होकर वही करते रहे, जो वे करते हैं। इसने वास्तव में मेरे दिल को छू लिया। उन्होंने मुझे बुलाया और करीब एक घंटे तक मेरे साथ बैठे रहे, मेरे इलाज के हर छोटे-मोटे विवरण के बारे में पूछा और जिस तरह से उन्होंने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश की, वह काफी अलग था।"
AR Rahman: एआर रहमान की टीम ने जारी किया कानूनी नोटिस, आपत्तिजनक कंटेंट साझा करने वालों को दी 24 घंटे की मोहलत
विज्ञापन

सलमान के व्यवहार के लिए जताया आभार
सलमान के बारे में बात करते हुए हिना खान ने साझा किया, "उन्होंने न केवल अपने अनुभव और ज्ञान को साझा किया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि मैं पहले की तुलना में अधिक आत्मविश्वासी व्यक्ति बनकर जाऊं, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि मैं ठीक हो जाऊंगी।" अभिनेता के प्रतिक आभार और सम्मान व्यक्त करते हुए हिना ने कहा, " बात यह है कि उन्हें यह सब करने की ज़रूरत नहीं थी, लेकिन उन्होंने किया। वो कितने व्यस्त हैं, फिर भी वे व्यक्तिगत रूप से अपना समर्थन देने में कामयाब रहे। यह मेरे लिए सिर्फ एक हार्दिक समर्थन ही नहीं है। यह एक सबक भी है और मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी। सलमान, आप जैसे हैं उसके लिए शुक्रिया। आपको मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। ”
विज्ञापन


Kanguva Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर 'कंगुवा' ने टेके घुटने, बुरी तरह फ्लॉप होने की राह पर सूर्या की फिल्म
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ रही हैं हिना खान
इस तस्वीर में हिना खान सिल्वर पैंटसूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, सलमान इस तस्वीर में लाल रंग की शर्ट और गहरे भूरे रंग की जींस में नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले 2024 की शुरुआत में, हिना खान ने बताया था कि उन्हें स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर है। इसके बाद से वो लगातार इसके ट्रीटमेंट की वजह से चर्चा में बनी रहीं। अभिनेत्री अपनी इश यात्रा को साझा करती रही हैं, जो कई लोगों के लिए प्रेरणा का काम करती है। बिग बॉस 11 की उपविजेता रहीं हिना बिग बॉस 18 के आगामी वीकेंड का वार एपिसोड में दिखाई देने वाली हैं।
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने नकारात्मकता पर की बात, कहा- मैं जिस तरह का व्यक्ति हूं, उसे बदल नहीं सकता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें