बिग बॉस 18 इस वक्त काफी चर्चा में है। शो के प्रतियोगी लगातार दर्शकों को मनोरंजन कर रहे हैं। शो के निर्माताओं द्वारा विवियन डी सेना को बार-बार लाडला बताया जा रहा है। इसे लेकर लोग अक्सर सोशल मीडिया पर विवियन को लेकर प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। कई मौकों पर लोगों ने बार-बार बिग बॉस 18 के निर्माताओं पर विवियन डीसेना को लेकर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। अब इस पर बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री दलजीत कौर ने भी बयान दिया है, जिसमें उन्होंने विवियन को लाडला कहने के लिए निर्माताओं को आड़े हाथों लिया है।
विवियन के समर्थन में आईं दलजीत कौर
दलजीत कौर ने मौजूदा सीजन बिग बॉस 18 के प्रतियोगी विवियन डीसेना का समर्थन किया है। उन्होंने विवियन को लाडला कहने वालों की आलोचना की है। अभिनेत्री ने बताया कि यह टैग विवियन के लिए शो में उतना अच्छा नहीं हैं, जितना लोगो को लगता है। दलजीत ने कहा कि यह लेबल उनके खिलाफ भी काम कर सकता है और खेल में अभिनेता के लिए अनावश्यक परेशानी पैदा कर सकता है। दलजीत ने आगे कहा कि किसी को लाडला के रूप में लेबल किए जाने से दर्शकों को ऐसा लग सकता है कि अभिनेता को निर्माताओं की तरफ से खास सुविधा दी जा रही है।
Actors Divorce 2024: साल 2024 में हुआ इन सितारों का तलाक, फैसले से आज भी प्रशंसक हैं हैरान
लाडला बताए जाने से विवियन की बढ़ेंगी मुश्किलें- दलजीत
दलजीत ने आगे कहा की, 'मुझे लगता है कि अगर उन्हें बार-बार लाडला कहा जा रहा है, तो इससे उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा होगा। यह किसी को नीचा दिखाने का एक तरीका है। अगर वह कल जीतते हैं, तो लोग कहेंगे कि यह पहले से सेट था, जो कि गलत है। मुझे नहीं पता कि यह उनके लिए कैसे काम कर रहा है, लेकिन मेरे दिमाग में, यह सब ठीक नहीं है। उनके टैलेंट को देखिए। दलजीत ने बताया कि इससे उन्हें नेपोटिज्म से जोड़ कर देखा जाएगा।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने बताया कैसा है पिता और पत्नी के साथ संबंध, जानें असहमतियों पर क्या बोले अभिनेता
प्रतियोगियों ने मनाया शिल्पा शिरोड़कर का जन्मदिन
बताते चलें कि बिग बॉस 18 के नवीनतम एपिसोड में करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा और तजिंदर बग्गा को टाइम गॉड रेस में प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेते हुए देखा गया। इसमें अंत में दिग्विजय राठी को टाइम गॉड बनाया गया। इस नवीनतम एपिसोड में शो की प्रतियोगी शिल्पा शिरोड़कर का जन्मदिन मनाया गया। बताते चलें कि इस शो की मेजबानी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कर रहे हैं। शो को दर्शक जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर देखा जा सकता है।
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया को डेट करने की खबरों पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी