फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: कैंसर से जंग लड़ने वाले लोगों के लिए हिना खान ने दिया संदेश, कहा- हमें डरना नहीं चाहिए

Mon, 01 Jul 2024 11:51 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों हिना खान तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। उन्होंने कैंसर से जूझ रहे लोगों के लिए अपनी ओर से एक संदेश जारी किया है।
 
विज्ञापन
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री हिना खान तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने जिस दिन इस बात का खुलासा किया था, तभी से उनके चाहने वाले उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसी बीच, अब हिना खान ने कैंसर से जंग लड़ रहे लोगों के लिए एक खास संदेश साझा किया है। साथ ही इस बात की भी उम्मीद जताई है कि उनकी यह यात्रा लोगों को प्रेरणा देने का काम कर सकती है।

विज्ञापन

हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया है। इसमें उन्होंने अपनी कैंसर से लड़ने की यात्रा को लेकर लिखा कि यह उन सभी साहसी महिलाओं और पुरुषों के लिए है, जो कैंसर की मुश्किल लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं चाहती हूं कि मेरी यात्रा इतनी साहसी और प्रेरक हो कि लोग अपनी कहानियों में एक नया पन्ना खोल सकें और याद रखें कि हम भले ही आहत हुए हों, लेकिन हमें डरना नहीं चाहिए।

हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
हिना ने अपने इस नोट के साथ 'बंदेया रे बंदेया' गाने को भी लगाया है, जिसे अरिजीत सिंह और असीस कौर ने गाया है। हिना ने इस ताजा नोट से कुछ दिन पहले अपने प्रशंसकों और बाकी लोगों से मिल रहे समर्थन और सलामती की दुआ पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि यह दौर बीत जाएगा। इसके साथ उन्होंने लोगों से मिले प्यार का आभार जताने के लिए एक मुस्कान और दिल वाला इमोजी भी लगाया था।

Isha Ambani: ईशा अंबानी ने नेरूल स्थित कृष्ण काली मंदिर में की पूजा, पति आनंद पीरामल भी साथ आए नजर
विज्ञापन

हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
हिना खान टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'कसौटी जिंदगी की', 'ये है मोहब्बतें' और 'नागिन 5' में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 'स्मार्टफोन', 'हैक्ड', 'अनलॉक', 'विशलिस्ट', 'लाइंस' और 'शिंदा शिंदा नो पापा' फिल्म में भी काम किया है। इसके अलावा हिना ने 'डैमेज्ड' वेब सीरीज में भी काम किया है।

Ayushmann Khurrana: बच्चों को पार्टियों में नहीं ले जाते आयुष्मान खुराना,चकाचौंध से दूर रखना चाहते हैं अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें