अभिनेत्री हिना खान ने जब से अपने स्टेज थ्री के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने का खुलासा किया है, उनके प्रशंसक काफी चिंतित है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उनके लिए फिक्र जताई और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। अब हिना खान ने दिल छू लेने वाला खुलासा अपने प्रशंसकों को लेकर किया है। अभिनेत्री ने बताया कि उनके प्रशंसक उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए रोजा रख रहे और हवन तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं। इस बात का खुलासा हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में किया है। बता दें कि हिना खान टीवी की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं।
कैंसर की खबर मिलने पर सभी ने हिना से किया संपर्क
अपने प्रशंसकों और जानने वालों की चिंता से अभिभूत होकर हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। चार स्लाइड की नोट में हिना ने लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा क्या किया जिसके लिए मुझे यह सब सहना पड़ा। आपकी दयालुता वास्तव में मेरे दिल को भावनाओं से भर देती है। मुझसे पहले इस यात्रा पर आए लोगों से मुझे जो समर्थन मिला है, वह अविश्वसनीय और दिल को छू लेने वाला है।’
Anant-Radhika Wedding: 'नमस्कार! जय काशी विश्वनाथ', अनंत-राधिका की शादी से पूर्व नीता अंबानी ने लगाया जयकारा
अभिनेत्री के लिए गए दरगाह, मंदिर में की पूजा
अपने सभी प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए अभिनेत्री ने आगे लिखा, ‘सच में, मैं आपका जितना भी शुक्रिया अदा करूं, कम है। कुछ लोग दरगाह गए और मेरे लिए रोजा रखा। कुछ ने मेरी सलामती के लिए व्रत रखा और मन्नत ली। मुझे जमजम भेजा, हवन और पूजा की, आप अपने पूजा स्थलों पर जा रहे हैं और मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इन खास पलों के वीडियो और तस्वीरें भी मुझे भेज रहे हैं। आप में से कुछ लोग मेरे लिए देश के सबसे बड़े मंदिरों और दरगाहों में भी गए हैं।’ अभिनेत्री ने लिखा कि उनकी पीड़ा को प्रशंसकों ने महसूस किया है।
बीमारी से बाहर आने का किया वादा
अपने ट्रीटमेंट के बारे में बात करते हुए हिना ने अपने प्रशंसकों से वादा किया था कि वह इस बीमारी से और भी मजबूत होकर वापस लौटेंगी।अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने कीमोथेरेपी शुरू होने से पहले अपने बाल खुद काट लिए थे।
बाल काटने से पहले लिखा था नोट
अपने बाल काटने की खबर को साझा करते हुए हिना ने लिखा था, ‘मैंने जीतना चुना है। मैंने इस लड़ाई को जीतने के लिए खुद को हर संभव मौका देने का फैसला किया है। मैंने अपने खूबसूरत बालों को गिरने से पहले ही छोड़ देने का फैसला किया है।’
प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया भाई सिद्धार्थ के जन्मदिन का लाजवाब वीडियो