फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jason Shah: अनुषा के साथ अपने ब्रेक-अप पर खुलकर बोले 'हीरामंडी' स्टार जेसन, कहा- वे मुझे नहीं समझती थीं

Thu, 16 May 2024 08:05 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 'हीरामंडी' स्टार जेसन शाह अपने करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि आखिर किस वजह से वीजे और अभिनेत्री अनुषा दांडेकर से ब्रेकअप हुआ था। इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, 'सच कहूं तो मुझे लगता है कि मैंने काफी जल्दीबाजी की थी।
विज्ञापन
अनुषा दांडेकर जेसन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जेसन शाह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वे संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में ब्रिटिश ऑफिसर 'कार्टराईट' की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। दर्शकों को इस शो में उनका किरदार काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में जेसन एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बातें करते दिखे। 
विज्ञापन


जल्दबाजी में शुरू हुआ था रिश्ता 
 'हीरामंडी' स्टार जेसन शाह अपने करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि आखिर किस वजह से वीजे और अभिनेत्री अनुषा दांडेकर से ब्रेकअप हुआ था। इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, 'सच कहूं तो मुझे लगता है कि मैंने काफी जल्दीबाजी की थी। मैं बिना सोचे-समझे शायद उस रिलेशनशिप में चला गया था'। 

Apna Adda 12: छोटे परदे के वेद व्यास छोटन लाल सैनी की मार्मिक कहानी, बस मिला एक मौका फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा
विज्ञापन


अनुषा नहीं समझती थीं मुझे 
जेसन शाह आगे कहते हैं, 'कभी-कभी ढंग से अपनी बात नहीं रख पाने की वजह से भी रिश्ते टूट जाते हैं। मुझे लगता है कि हमारे साथ भी यही हुआ। हमारी बातें नहीं हो पाती थी और इस वजह से गलतफहमियां बढ़ती गईं। मुझे लगता है कि वे मुझे नहीं समझ पा रही थीं। मुझे एक बॉक्स में फिट करने की कोशिश की जा रही थी जो गलत था इसलिए भी हम अलग हो गए'। 
विज्ञापन


नहीं चला 'श्रीकांत' का जादू, KOTPOTA ने मारी बाजी

आध्यत्मिक बदलाव लाया ब्रेकअप 
'हीरामंडी' से पहले जेसन शाह 'झांसी की रानी' और 'बिग बॉस' जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेसन और अनुषा साल 2021 में थोड़े समय के लिए एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। जेसन कहते है, 'ब्रेकअप के बाद मुझ में कई बदलाव आए। मेरा रुझान अध्यात्म की तरफ हुआ है। मैं अब चीजों को और बेहतर तरीके से देख और समझ पा रहा हूं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें