फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disney Plus Hotstar: 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर देखने नहीं मिलेगाका एचबीओ कंटेंट, सब्सक्राइबर्स में मचा हाहाकार

Wed, 08 Mar 2023 10:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉटस्टार ने एक ट्वीट किया है, जिसे पढ़कर सभी सब्सक्राइबर्स के बीच हाहाकार मच गया है। डिज्नी+हॉटस्टार ने ट्वीट कर अपने सब्सक्राइबर्स को जानकारी दी है कि अब उस पर एचबीओ का कोई भी कंटेंट देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
डिज्नी प्लस हॉटस्टार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी की दुनिया दिन-ब-दिन बड़ी और पहले से भी ज्यादा रंगीन होती जा रही है। इसी दुनिया में कई प्लेटफॉर्म्स हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए देश के साथ ही विदेशी कंटेंट भी लाते हैं। इन्हीं में से एक डिज्नी+ हॉटस्टार को लेकर आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिससे इस पर 'एचबीओ' का कंटेंट देखने वाले सभी दर्शकों को झटका लगने वाला है। 

विज्ञापन

डिज्नी+हॉटस्टार पर नहीं देखने मिलेगा एचबीओ कंटेंट
दरअसल, हॉटस्टार ने एक ट्वीट किया है, जिसे पढ़कर सभी सब्सक्राइबर्स के बीच हाहाकार मच गया है। डिज्नी+हॉटस्टार ने ट्वीट कर अपने सब्सक्राइबर्स को जानकारी दी है कि, 'अब 31 मार्च के बाद से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एचबीओ का कोई भी कंटेंट उस पर देखने को नहीं मिलेगा।' इस ट्वीट को पढ़कर प्लेटफॉर्म के सभी सब्सक्राइबर्स नाराज हो गए हैं और कंपनी ने अपने पैसे वापस मांग रहे हैं। 
Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर ने गिनवाए सोशल मीडिया के फायदे, अपने समय में हुई असुविधाओं को याद कर कही यह बात
विज्ञापन

सब्सक्राइबर्स हुए गुस्सा
प्लेटफॉर्म द्वारा किया गया ट्वीट देख सभी दर्शकों का दिमाग खराब हो गया है। ऐसा लग रहा है कि डिज्नी + हॉटस्टार एचबीओ के साथ बातचीत करने में फेल हो गया है, जिसका मतलब साफ है कि अब भारत में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' जैसे एचबीओ क्लासिक्स को स्ट्रीम नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में सभी का गुस्सा होना जायज भी लगता है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'मेरा सब्सक्रिप्शन पिछले महीने रीन्यू हुआ है। मैं रिफंड प्रोसेस के तौर पर अपना पैसा वापस मांगता हूं।' दूसरे ने लिखा, 'अब समय आ गया है कि आप अपना सब्सक्रिप्शन प्राइज घटा लें।'  
Shahrukh Khan: मेहनत-लगन और भरोसा... होली पर 'पठान' ने फैंस को सिर-आंखों पर बैठाया, लिख दी दिल की बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें