खूबसूरत अंदाज में डांस करती दिखीं सपना चौधरी
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसके बैकग्राउंड में 'बावली' गाना चल रहा है। सपना चौधरी इस गाने पर परफॉर्म करते हुए अपनी मुस्कुराहट और खूबसूरत लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं। फिरोजी कलर के सूट में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
हरियाणवी क्वीन बोलीं- 'लोगों का काम है कहना'
साझा किए वीडियो का कैप्शन काफी दमदार है। सपना चौधरी ने लिखा है, 'सुनो सखी..., कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगें? उनका काम है कहना, तुम बस बनी रहो 'बहरा' और अपने चेहरे की मुस्कुराहट को पूरी तरह बरकरार रखो'। ऐसे वक्त में जब सपना चौधरी निजी जिंदगी में आई उथल-पुथल को लेकर सुर्खियों में हैं, उनका यह पोस्ट वायरल हो रहा है।
सपना चौधरी के मामले में अदालत ने क्या कहा?
बता दें कि मामले में अदालत ने सख्त आदेश जारी करते हुए सपना चौधरी के पति को अगली सुनवाई की तारीख तक सिंगर-डांसर से किसी भी तरह का संपर्क करने या उनके निवास स्थान पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया है। यह फैसला ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट निधि सिंह की अदालत में सुनाया गया, जो सपना चौधरी की वकील प्रीति सिंह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थीं। याचिका में सपना चौधरी ने अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म के प्रीमियर और अपनी निजी सुरक्षा के साथ-साथ प्रोफेशनल गतिविधियों में संभावित रुकावट की आशंका जताते हुए तत्काल राहत की मांग की थी।
सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू
- फोटो : संवाद
कब हुई सपना और वीर की शादी?
इस महत्वपूर्ण मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 25 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। इस तारीख तक मामले की अगली कार्यवाही तय की जाएगी। सपना चौधरी ने साल 2020 में वीर साहू से शादी की थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। सपना और वीर के दो बेटे- पोरस और शाहवीर हैं।