नहीं थमी 'हनुमान अंश' की कमाई
फिल्म 'हनुमान अंश' रिलीज के 45 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर बनी हुई है। फिर से इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला है। छठे हफ्ते फिल्म ने 80 करोड़ का कारोबार किया। शुक्रवार को 5 करोड़, शनिवार को 9.75 करोड़ और रविवार को खबर लिखे जाने तक 13.75 करोड़ रुपये कमाए। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 271.88 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
हनुमान अंश की कमाई अब तक
- पहले हफ्ते - 1.08 करोड़
- दूसरे हफ्ते - 40 लाख
- तीसरे हफ्ते - 10.40 करोड़
- चौथे हफ्ते - 61 करोड़
- पांचवे हफ्ते - 90.25 करोड़
- छठे हफ्ते - 80.25 करोड़
- सातवें हफ्ते - 28.50 करोड़ (कमाई जारी है)
- कुल - 271.88 करोड़ (कमाई जारी है)