फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teja Sajja: 'हनुमान' के बाद अब इस फिल्म से धमाका करेंगे तेजा सज्जा, इस दिन जारी होगा फर्स्ट लुक

Mon, 15 Apr 2024 05:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता तेजा सज्जा ने इस साल जनवरी में आई फिल्म 'हनुमान' से दुनियाभर में नाम कमाया है। इस फिल्म के सीक्वल का भी एलान हो चुका है और काम चल रहा है। इस बीच तेजा सज्जा की अगली फिल्म को लेकर रोचक जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
तेजा सज्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल फिल्म 'हनुमान' से बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटने वाले तेजा सज्जा की अगली फिल्म पर दर्शकों की नजरें टिकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 'हनुमान' के सीक्वल में नजर आएंगे। हालांकि, 'हनुमान' के सीक्वल से पहले उनके पास एक फिल्म है। इसका निर्देशन कार्तिक गट्टमनेनी कर रहे हैं। इससे पहले वह तेजा की फिल्म 'ईगल'का निर्देशन कर चुके हैं। 

विज्ञापन

Shankar Daughter Wedding: शंकर की बेटी ने तरुण कार्तिकेयन से की शादी, समारोह में दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत

यह हो सकता है फिल्म का टाइटल
इस फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। टाइटल और फर्स्ट लुक का खुलासा 18 अप्रैल को किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का नाम 'मिराई' रखा गया है, जिसका मतलब होता है भविष्य। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीज उत्साह कायम करने के लिए एक प्री-लुक पोस्टर जारी किया गया है।
विज्ञापन


ये अभिनेत्री निभाएंगी लीड भूमिका
इस फिल्म में तेजा के साथ रितिका सिंह फीमेल लीड रोल में होंगी। मांचू मनोज फिल्म में नेगेटिव रोल में होंगे। इस फिल्म को विश्व प्रसाद प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी अभी सामने आना बाकी हैं।
विज्ञापन

Parineeti Chopra Chamkila: परिणीति चोपड़ा ने गाना गाकर किया शुक्रिया, बोलीं- चमकीला में अमरजोत को पसंद करने...

250 करोड़ पार रहा 'हनुमान' का कलेक्शन
बात करें फिल्म 'हनुमान' की तो 12 जनवरी 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया। इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 201.63 करोड़ रुपये रहा। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 295 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
Crew Worldwide BO: बॉक्स ऑफिस पर 'क्रू' का धमाल जारी, 150 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़े फिल्म के कदम
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें