निर्देशक हंसल मेहता ने अपनी आगामी सीरीज ‘गांधी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। निर्माता ने सोशल मीडिया पर क्रू मेंबर्स के साथ कुछ यादगार तस्वीरें साझा करते हुए शूटिंग के खत्म होने की जानकारी साझा की है।
निर्देशक हंसल मेहता ने अपनी आगामी सीरीज ‘गांधी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। निर्माता ने सोशल मीडिया पर क्रू मेंबर्स के साथ कुछ यादगार तस्वीरें साझा करते हुए शूटिंग के खत्म होने की जानकारी साझा की है। इस सीरीज में ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ के अभिनेता प्रतीक गांंधी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
हंसल मेहता ने पूरी की ‘गांधी’ की शूटिंग
- फोटो : फेसबुक Hansal Mehta
हंसल मेहता ने पूरी की ‘गांधी’ की शूटिंग
- फोटो : फेसबुक Hansal Mehta
लंबे समय से प्रशंसकों को है इंतजार
हंसल मेहता की इस सीरीज का इंतजार लंबे समय से प्रशंसक कर रहे हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। जैसा की निर्देशक ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि अभी इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम बचा हुआ है। हालांकि, शूटिंग पूरी होने के बाद प्रशंसकों में एक उम्मीद जगी है कि यह जल्द ही उनके लिए उपलब्ध हो सकती है।
4 of 5
हंसल मेहता ने पूरी की ‘गांधी’ की शूटिंग
- फोटो : फेसबुक Hansal Mehta
ये अभिनेत्री निभाएंगी कस्तूरबा गांधी का किरदार
‘गांधी’ सीरीज में अभिनेत्री भामिनी ओझा कस्तूरबा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में टॉम फेल्टन, लिब्बी माई, मौली राइट, राल्फ एडेनियी, जेम्स मरे, लिंडन अलेक्जेंडर, जोनो डेविस, साइमन लेनन जैसे कलाकार शामिल हैं। ‘गांधी’ एक अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन है, जिसे विभिन्न भारतीय और विदेशी स्थानों पर शूट किया गया है।
हंसल मेहता ने पूरी की ‘गांधी’ की शूटिंग
- फोटो : फेसबुक Hansal Mehta
हंसल मेहता का वर्क फ्रंट
हंसल मेहता के आगामी कार्यों की बात करें तो इस साल सितंबर में उनकी फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ रिलीज होगी। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस हफ्ते थ्रिलर से भरपूर रोमांच देंगी ये फिल्में-सीरीज