फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: श्रीराम से खास जुड़ाव महसूस करते हैं गुरमीत, बोले- मेरे पिता का नाम सीताराम, मां का नाम शबरी है

Sat, 20 Jan 2024 11:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभु श्रीराम के आगमन के स्वागत में अयोध्या सज चुकी है। करीब 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या के ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसमें पूरा देश हिस्सा ले रहा है। इस बीच टीवी पर श्री राम का किरदार निभाने वाले गुरमीत चौधरी ने बताया कि उनका भगवान राम से खास कनेक्शन है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने ऐसा क्यों कहा है।
 
विज्ञापन
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता गुरमीत चौधरी को लगता है कि यह नियति थी कि उन्हें अपने शो रामायण में राम का किरदार निभाने का मौका मिला। अभिनेता ने कहा, उनके पिता का नाम सीताराम है और उनकी पत्नी, अभिनेत्री देबिना बनर्जी की मां का नाम शबरी है। उनका जन्म जिस गांव में हुआ था उसका नाम जयरामपुर है तो जाहिर है कि श्रीराम का गुरमीत चौधरी के जीवन से खास जुड़ाव है।
विज्ञापन


देबीना ने साझा किया अनुभव
उनकी पत्नी देबीना बनर्जी ने श्रीराम से अपने जुड़ाव के बारे में बताते हुए कहा,  "मैं रोजाना सुबह 4.30 बजे शारीरिक प्रशिक्षण के लिए जाती हूं। रास्ते में मैं राम जी के बहुत सारे पोस्टर देखती हूं। मुझे लगता है कि यह उस तरह का उत्सव है, जो भगवान राम के अयोध्या लौटने पर हुआ होगा। ऐसी ही वाइब रही होगी। जब मैं घर से निकलती हूं तो लोग गुड मॉर्निंग की जगह राम राम बोलते हैं।"

रामायण शो में श्रीराम बने थे गुरमीत
बता दें कि गुरमीत ने दो साल पहले राम मंदिर निर्माण स्थल का दौरा किया था और दान भी दिया था। अभिनेता से जब उनकी दान की गई राशि के बारे में पूछें, और तो उन्होंने कहा, "इस बारे में ना बात करें तो अच्छा है। कुछ चीजों के बारे में बात नहीं की जानी चाहिए क्योंकि इससे बहुत सारी आस्थाएं जुड़ी होती हैं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे ऐसा करने का मौका मिला और साथ ही जब मैं सिर्फ 24 साल का था तब शो में राम का किरदार निभाया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


VC 571: गढ़वाल राइफल्स के बलिदानी गब्बर की बायोपिक परदे पर उतरने को तैयार, यहां पढ़िए पूरी जानकारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें