लक्ष्य लालवानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण फिल्ममेकर करण जौहर ने किया है। लक्ष्य लालवानी इस फिल्म में धांसू एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं। आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गुनीत मोंगा ने फिल्म की एक झलक को अपने फैंस के साथ साझा किया है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है कि 'किल' का टीजर कब रिलीज किया जाएगा।