गणपति पूजा के दौरान गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को दी विशेष सलाह
अपनी बातचीत में गोविंदा ने आगे कहा, ‘ये प्रथम पूजन के देवता है और ये कृपा देवताओं पर तब हुई जब मां-बाप का शुभ आशीर्वाद लिया। गणपति जी ने माता-पिता की प्रार्थना की और प्रथम देवत हुए। यहां से प्रेरणा लें, इस पूजन के महत्व के साथ समाज के साथ जुड़ें। सबसे मिलें, प्रार्थना करें, सब आगे निकलें।'
गोविंदा पर क्या बोलीं सुनीता?
अभिनेता गोविंदा इस साल गणपति स्थापना के मौके पर परिवार के साथ मौजूद नहीं थे। इस पर सुनीता ने पहले ही उनके देर से आने की खबर दे दी थी। उन्होंने कहा, ‘गोविंदा अमेरिका गए हुए हैं और वो रात को आएंगे। अगर थक गए होंगे तो आज दर्शन नहीं करने आएंगे फिर वो कल आएंगे दर्शन करेंगे। ये उन्हीं का घर है तो उनको तो आना ही है।'