फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: फैन ने न्यू जर्सी में घर के बाहर लगाया था बिग बी का स्टैच्यू, गूगल मैप्स में मिली यह खास जगह

Mon, 29 Jul 2024 02:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अगस्त 2022 में गोपी सेठ ने न्यूयॉर्क के मैनहट्टन से लगभग 35 किलोमीटर दक्षिण में स्थित एडिसन सिटी में अपने घर के बाहर अमिताभ बच्चन का एक स्टैचू स्थापित की। इस स्टैचू ने गोपी के घर को एक फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन में बदल दिया है, जिसे अब गूगल सर्च द्वारा मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
गोपी सेठ के घर के बाद अमिताभ बच्चन का स्टैच्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अभिनेता ने एक दशक से भी ज्यादा समय तक कई हिट फिल्में दी हैं। चाहे उनकी फिल्में हों या क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति, बिग बी हर भूमिका में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। हाल ही में, न्यू जर्सी में उनके स्टैचू को गूगल मैप्स पर टूरिस्ट अट्रैक्शन के रूप में मान्यता दी गई है।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन के स्टैचू को गूगल सर्च से मिली मान्यता
अगस्त 2022 में गोपी सेठ ने न्यूयॉर्क के मैनहट्टन से लगभग 35 किलोमीटर दक्षिण में स्थित एडिसन सिटी में अपने घर के बाहर अमिताभ बच्चन का एक स्टैचू स्थापित की। इस स्टैचू ने गोपी के घर को एक फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन में बदल दिया है, जिसे अब गूगल सर्च द्वारा मान्यता प्राप्त है और हर दिन लोगों की बढ़ती संख्या इसे आकर्षित कर रही है।
 

Amitabh Bachchan: भारतीय अमेरिकी परिवार ने घर में लगाया बिग बी का शानदार स्टैचू, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन

टूरिस्ट अट्रैक्शन बना अमिताभ बच्चन का स्टैच्यू
बता दें कि इस साल फरवरी में गोपी शेठ ने स्टैचू का एक वीडियो जारी किया था और लिखा था, "मेरे आदर्श, श्री अमिताभ बच्चन का स्टैचू न्यू जर्सी में एक लोकप्रिय टूरिस्ट एट्रैक्शन बन गई है। यह महान अभिनेता को श्रद्धांजलि देने का मेरा तरीका है।"पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "अमिताभ बच्चन के स्टैचू की वजह से हमारा घर सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक बन गया है। गूगल सर्च द्वारा मान्यता प्राप्त यह साइट हर दिन लोगों की बढ़ती संख्या को आकर्षित करती है।"
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन के लिए ग्रीटिंग कार्ड छोड़ते हैं टूरिस्ट
उन्होंने कहा था कि दुनिया भर से प्रशंसक बिग बी की प्रतिमा को देखने आते हैं और हर दिन 20 से 25 कारें भरकर परिवार आते हैं। लोग अक्सर अमिताभ बच्चन के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए ग्रीटिंग कार्ड और पत्र छोड़ते हैं। गोपी सेठ ने इन प्रशंसकों के आने का वीडियो साझा किया है। गोपी का मानना है कि उनका घर अमिताभ बच्चन के वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है और उन्हें दुनिया भर से प्रशंसकों का स्वागत करने में गर्व महसूस होता है।

Kamal Haasan: कमल हासन ने शुरू की 'ठग लाइफ' की डबिंग, निर्माताओं ने वीडियो के साथ खास अंदाज में दिया अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें