मशहूर अभिनेता विजय दलपति इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गोट' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों से बात की और उनका मार्गदर्शन करते हुए, जीवन में संतुलन बनाए रखने की सीख दी।
दलपति विजय दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार हैं। वह मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में काम करते हैं। अपने तीन दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं। इस दौरान वह कई मौकों पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के मुख्य अभिनेता रहे। फिल्मों के अलावा वह सार्वजनिक जीवन में भी काफी सक्रिय रहते हैं। हाल में ही वह इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्रों को जीवन से संबंधित कुछ कठोर सबक दिए, जो बच्चों को गंभीरता से समझनी चाहिए।
विज्ञापन
विजय ने छात्रों का किया मार्गदर्शन
पर्दे पर एक से बढ़कर एक किरदार निभा कर दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता थालापति विजय को काफी पसंद किया जाता है। हाल में ही वह तमिलनाडु के छात्रों को सम्मानित करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा," चाहे कोई भी कारण हो,मगर किसी भी कीमत पर अपनी पहचान न खोएं। मैं अभी यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि हमारे राज्य में नशीले पदार्थों का काफी ज्यादा उपयोग होता है, खासकर युवाओं में इसका बहुत अधिक उपयोग होता है।"
Thalapathy Vijay: थलापति विजय के 50वें जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा स्पेशल गिफ्ट, सुपरहिट फिल्म फिर से होगी रिलीज
विज्ञापन
खुद पर नियंत्रण रखने की दी सीख
इस दौरान छात्रों को गंभीर सबक देते हुए उन्होंने आगे कहा कि एक अभिभावक और एक राजनीतिक संगठन के नेता के रूप में उन्हे इस पर शर्म आती है। उन्होंने कहा, युवा ज्यादातर नशीले पदार्थों का शिकार बनते जा रहे हैं, हम ये कह सकते हैं कि युवाओं की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन मैं ये सब नहीं कहना चाहता और ना ही यह ऐसी बातें कहने का मंच है। मेरा कहना है कि कभी-कभी हमें इन परिस्थितियों से खुद ही खुद को बचाना पड़ता है।
Kangana Ranaut: मंडी सीट से कंगना रणौत जीतीं, अनुपम खेर ने दी बधाई, बोले- 'मेहनत करो तो कुछ भी हो सकता है' जीवन में संतुलन बनाए रखने पर दिया जोर
इसके साथ ही छात्रों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा उन्हें खुद पर नियंत्रण और अनुशासन रखना चाहिए। उन्होंने छात्रों से कहा," क्षणिक खुशियां देने वाली चीजों और नशीली दवाओं को ना कहें।" इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सभी छात्रों से ऐसी चीजों के विरुद्ध नारा लगाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने उन छात्रों को भी भावनात्मक समर्थन देने की बात की, जो इस साल परीक्षा में अच्छे अंक नहीं प्राप्त कर पाए। उन्होंने बच्चों को निराश ना होने और जीवन में संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा सफलता कभी खत्म नहीं हौती और असफलता हमेशा बनी नहीं रहती। बात करें अभिनेता के वर्क फ्रंट की तो वह अपनी आगामी फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ द 'गोट' में नजर आने वाले हैं।
Gullak 4 New Face: ‘गुल्लक 4’ का सबसे बड़ा ट्विस्ट, अन्नू मिश्रा के जीवन में हो रही इस सुंदरी की एंट्री