फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangs of Wasseypur: गैंगस्टर वीक का मजा लेने के लिए हो जाएं तैयार, फिर से रिलीज होने जा रही गैंग्स ऑफ वासेपुर

Wed, 28 Aug 2024 09:30 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2012 में रिलीज हुई 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को 30 अगस्त को फिर से रिलीज किया जाएगा। दर्शक इसके दोनों भाग को  5 सितंबर तक सिनेमाघरों में देख सकेंगे।
 
विज्ञापन
गैंग्स ऑफ वासेपुर - फोटो : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित बहुचर्चित फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' दोबारा रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के प्रशंसक बड़ी संख्या में मौजूद है। ऐसे में ये उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। वहीं, जो लोग साल 2012 में इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, वो इस बार फिल्म का मजा सिनेमाघर में ले सकेंगे।

विज्ञापन


30 अगस्त से 5 सितंबर तक सिनेमाघरों में चलेगी
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दोनों भाग को 30 अगस्त को फिर से रिलीज किया जाएगा और ये 5 सितंबर तक सिनेमाघरों में देखने के लिए उपलब्ध होगी। इस जानकारी को खुद निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि तीन दिन में गैंग वापस आ जाएगी।




मात्र पांच दिन चली थी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' 
बदले की कहानी पर आधारित इस फिल्म का पहला भाग 22 जून, 2012 को रिलीज हुआ था और दूसरे भाग को 8 अगस्त, 2012 को सिनेमाघरों में उतारा गया था। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' केवल पांच दिन ही थिएटर में चली थी। इस फिल्म के गीत लिखने वाले वरुण ग्रोवर ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि 'एक था टाइगर' के कारण ऐसा हुआ था। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार दर्शक फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही स्त्री 2, अन्य फिल्मों का कैसा रहा प्रदर्शन?
विज्ञापन


इन कलाकारों ने किया है काम
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत और पीयूष मिश्रा समेत कई कलाकारों ने काम किया है। इस फिल्म को आलोचकों ने काफी सराहा था। इसे अनुराग कश्यप और जीशान कादरी ने लिखा है। 

Kriti Sanon Kabir Bahia: सोशल मीडिया पर ऑफिशियल हुआ कृति और कबीर का रिश्ता? फैंस बोले- 'जीजू'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें