एक ही कुर्सी पर बैठे जेनेलिया-रितेश
रितेश देशमुख ने आज मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा किया है। रितेश और जेनेलिया एक रेस्टोरेंट में बैठे हैं। जेनेलिया को रितेश ने अपनी गोद में बिठा रखा है। अभिनेत्री उन्हें पिज्जा खिला रही हैं। दोनों हंसते-मुस्कुराते बेहद प्यारे लग रहे हैं। फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, 'टेबल दो लोगों के लिए और कुर्सी एक के लिए'।
जेनेलिया ने दिया रिएक्शन
इस तस्वीर पर जेनेलिया ने भी रिएक्शन दिया है और ऑरेंज कलर के हार्ट इमोजी बनाए हैं। वहीं, फैंस भी फोटो पर प्यार लुटा रहे हैं। रितेश और जेनेलिया की जोड़ी को सबसे बेहतर और आइडल बता रहे हैं।
सोनिया गांधी के संस्मरण से क्यों जोड़ा कनेक्शन?
वहीं, कुछ यूजर्स इस तस्वीर का कनेक्शन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, बीते दिनों विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के विमोचन कार्यक्रम में एक ऐसी बात कही थी, जिस पर काफी विवाद हुआ।
राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा था कि खाने के समय पापा बैठे होते थे और उनकी गोद में मम्मा बैठी होती थीं। राहुल ने बताया कि बचपन में उन्हें यह सामान्य लगता था। लेकिन जब वह दोस्तों के घर जाते थे और उनके माता-पिता को इस तरह साथ नहीं देखते थे तो हैरान होते थे।
नेटिजंस ने क्या कहा?
जेनेलिया और रितेश की इस फोटो पर नेटिजंस कमेंट कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि उन्होंने राजीव गांधी और सोनिया के मूमेंट को रिएक्रिएट कर दिया है। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं इस तस्वीर का रेफ्रेंस क्या सोनिया गांधी हैं?