बिली रे साइरस-माइली साइरस-मैक्स
- फोटो : एक्स@billyraycyrus
बिरी रे ने दी माइली-मैक्स को बधाई
माइली, अमेरिकी सिंगर, गीतकार और अभिनेता बिली रे साइरस और टीश साइरस की बेटी हैं। 24 नवंबर को बिली रे साइरस ने बिटिया को शादी की मुबारकबाद देते हुए एक्स पर पोस्ट साझा किया है। यह पोस्ट बिली ने माइली के जन्मदिन के मौके पर शेयर किया। उन्होंने शादी और जन्मदिन की बधाई दी। माइली ने 23 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया।
बिली रे साइरस-माइली साइरस-मैक्स
- फोटो : एक्स@billyraycyrus
बेटी को जन्मदिन किया विश
बिली रे ने कुछ फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा है, 'मेरी छोटी बिटिया ने उस शख्स से शादी कर ली है, जिसे वह प्यार करती है। इस मौके पर पूरे परिवार को एक कमरे में प्यार से एक साथ देखकर मुझे कितनी खुशी हुई, मैं बता नहीं सकता। तुम मुझे हर दिन कितना गर्व महसूस कराती हो, यह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं दुनिया का सबसे गौरवान्वित पिता हूं'।
माइली की शादी पर पिता बिली रे ने शेयर की फोटो
- फोटो : एक्स@billyraycyrus
परिवार में किया दमाद मैक्स का स्वागत
आगे अपने दमाद के लिए लिखा है, 'मैक्स, तुम्हारा परिवार में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। तुम दोनों बच्चे स्वर्ग में बनी जोड़ी हो। जन्मदिन मुबारक हो, हैप्पी बर्थडे माइली। मैं आज और हमेशा तुम दोनों की खुशियों का जश्न मनाऊंगा'।