फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shankar: 'नव युग नायकन वेल पारी' उपन्यास के अनाधिकृत उपयोग से परेशान हैं शंकर, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Sun, 22 Sep 2024 06:08 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ फिल्मों के मशहूर निर्देशक शंकर, एस वेंकटेशन के बहुप्रशंसित उपन्यास 'नव युग नायकन वेल पारी' के अनाधिकृत उपयोग को लेकर काफी परेशान हैं। उन्होंने इसे लेकर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एस शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्मों के दिग्गज निर्देशक शंकर शनमुगम, जिन्हें एस. शंकर या उनके उपनाम शंकर के नाम से भी जाना जाता है। वो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं। हालांकि, उन्होंने हिंदी में भी नायक आदि फिल्में निर्देशित की हैं। हाल में ही उनके द्वारा निर्देशित 'इंडियन 2' रिलीज हुई थी, जिसमें कमल हासन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। रविवार को उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट साझा किया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने उपन्यास 'नव युग नयगन वेल पारी' के अनाधिकृत उपयोग को लेकर जानकारी देते हुए कहा है कि वह इसके लिए कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन


'नव युग नायकन वेल पारी' पर बनाने वाले हैं फिल्म 
निर्देशक ने साझा किया था कि वह प्रतिष्ठित तमिल उपन्यास 'नव युग नायकन वेल पारी' पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं। अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'इंडियन 2' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने इस उपन्यास का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान एस वेंकटेशन के बहुप्रशंसित उपन्यास को पढ़ा था और उन्हें यह बहुत पसंद आया। इसके बाद उन्होंने इस उपन्यास का कॉपीराइट हासिल कर लिया था। अब उन्होंने इस उपन्यास के दृश्यों के अनधिकृत उपयोग पर, कुछ फिल्म निर्माताओं के प्रति अपना असंतोष व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक लंबा नोट साझा करते हुए लिखा की वह इसके दृश्यों की नकल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। 
Actress Statement: बेबाक बयानों के कारण चर्चा में रहीं ये अभिनेत्रियां, इन मामलों पर रखी थी अपनी राय
विज्ञापन

उपन्यास के अनाधिकृत उपयोग से दी बचने की सलाह
निर्देशक ने अपने ट्वीट में लिखा,"सभी ध्यान दें, सु. वेंकटेशन के प्रतिष्ठित तमिल उपन्यास "नव युग नयगन वेल पारी" के कॉपीराइट धारक के रूप में, कई फिल्मों में बिना मेरी अनुमति के मुख्य दृश्यों को कॉपी करके इस्तेमाल किए जाने से मैं परेशान हूं। हाल ही में एक फिल्म के ट्रेलर में उपन्यास के महत्वपूर्ण मुख्य दृश्य को देखकर वास्तव में परेशान हो गया हूं। कृपया उपन्यास के दृश्यों को फिल्मों, वेब सीरीज और किसी भी माध्यम में इस्तेमाल करने से बचें, रचनाकारों के अधिकारों का सम्मान करें।  दृश्यों के अनधिकृत रूपांतरणों से बचें, उल्लंघन से बचें और कानूनी कार्रवाई का सामना न करें।"
विज्ञापन

Farah Khan: फराह-जावेद ने मनाया अदिति-सिद्धार्थ की शादी और राजकुमार की स्त्री 2 की सफलता का जश्न, वीडियो वायरल
'गेम चेंजर' की रिलीज को लेकर हैं व्यस्त 
निर्देशक ने बताया था कि वह इसे एक पटकथा के रूप में लिखना शुरू कर चुके हैं। वह इसे तीन भागों वाली फिल्म फ्रेंचाइजी बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी साझा किया था कि फिल्म के लिए कास्टिंग के लिए फैसले लिए जा रहे हैं, क्योंकि वह चाहते हैं कि फिल्म की स्टार कास्ट एकदम सटीक हो। वह चाहते हैं कि उपन्यास का रूपांतरण मूल विषय वस्तु के प्रति सजग हो। बात करें शंकर के वर्क फ्रंट की, तो इंडियन 2 के बाद अब वह अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं। फिल्म एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा होने वाली है। 
Abhishek Banerjee: अभिषेक बनर्जी का दिलचस्प खुलासा, कहा- 'स्त्री 2' के लिए पीआर पर खर्च किए थे पैसे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें