फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaideep Ahlawat: ‘गोबर उठाने से लेकर 7 स्टार होटल में पार्टी करने तक…’, जयदीप अहलावत ने बताई अपने सफर की कहानी

Wed, 01 Oct 2025 03:56 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaideep Ahlawat On His Journey: अभिनेता जयदीप अहलावत ने संघर्ष से सफलता तक के अपने सफर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि गांव में कैसा था उनका जीवन।
विज्ञापन
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम-@jaideepahlawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयदीप अहलावत ने अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लंबे संघर्ष के बाद आज जयदीप अहलावत की गिनती इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में होती है। जयदीप उन अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने अपनी दमपर इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल किया है। अभिनेता ने अपने संघर्षों के दिनों को याद किया और हरियाणा के एक गांव से लेकर मुंबई की ऊंची इमारतों तक के अपने सफर के बारे में बात की।

अद्भुत था गांव का जीवन

विज्ञापन

मेन्स एक्सपी के साथ बातचीत के दौरान जयदीप ने अपने सघंर्ष और सफर को याद किया। इस दौरान अभिनेता ने बताया कि कभी-कभी आश्चर्य होता है कि हम कितनी दूर आ गए हैं। मैं सचमुच एक महल में रहा हूं, लेकिन मैंने गाय की पूंछ पकड़कर तैरना भी सीखा है। गांव का जीवन अद्भुत था। हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे और हम साल में सिर्फ एक जोड़ी जूते ही खरीद पाते थे। अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मैं 15 साल तक मुंबई में एक 2 बीएचके अपार्टमेंट में रहा हूं। जब मैंने अपने सपनों का घर खरीदा, तो मेरा पहला विचार यही था कि अगली बार, मैं एक बड़ा घर लूंगा। यह इंसानी स्वभाव है, हमारे पास जो है, उससे हम कभी संतुष्ट नहीं होते।

गांव में रहने पर नहीं थी किसी की कोई परवाह
अपने गांव के दिनों को याद करते हुए अभिनेता ने आगे कहा कि  कभी-कभी मैं सोचता हूं कि हम जिंदगी में कितनी दूर आ गए हैं। गांव का जीवन अद्भुत था। यह अलग था, लेकिन मुश्किल नहीं था। हमें दुनिया की कोई परवाह नहीं थी। कोई भी आपको जज करने वाला नहीं था। लेकिन गांव से मुंबई आकर रहना एक बहुत बड़ा बदलाव है। मैंने सब कुछ देखा है, गोबर उठाने से लेकर 7 स्टार होटल की छत पर पार्टी करने तक। सफलता अपनी जगह है। देश की अधिकांश आबादी को तो तीन वक्त की रोटी तक नसीब नहीं होती है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Jaideep Ahlawat: 'कोई खुशी से पागल भी हो सकता है', सचिन तेंदुलकर के मुंह से तारीफ सुन बोले जयदीप अहलावत

विज्ञापन

जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat

इस जिंदगी ने मुझे काफी कुछ दिया है
अभिनेता ने आगे कहा कि इस जिंदगी ने मुझे काफी कुछ दिया है। गांव से मुंबई तक के सफर में मैंने कई पड़ाव पार किए हैं। पहले मैं गांव में रहा, फिर रोहतक में, फिर पुणे में और अब मुंबई में। मेरे जीवन ने मुझे दुनिया घूमने और अलग-अलग संस्कृतियों को जानने का मौका दिया है। अब मैं सामाजिक और राजनीतिक रूप से ज्यादा जागरूक हूं। एक्टर ने कहा कि मेरे लिए अपना घर होना हमेशा से एक सपना रहा है, जैसा कि दूसरों के लिए होता है। लेकिन जब उन्होंने अपना नया घर खरीदा, तो उनका पहला विचार यही था कि आगे वे एक बड़ा घर खरीदेंगे। 

शाहरुख के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगे जयदीप
वर्कफ्रंट की बात करें तो जयदीप अहलावत आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आए थे। इसमें उनके साथ सैफ अली खान प्रमुख भूमिका में थे। वहीं जयदीप के आगामी प्रोजेक्ट्स में शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ और मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें