फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में शाहरुख खान, टॉम क्रूज को पछाड़ बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर

Wed, 01 Oct 2025 03:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hurun Rich List 2025: शाहरुख खान पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस खबर में जानिए उनकी कुल संपत्ति कितनी है।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल बिताने के बाद शाहरुख खान अरबपति बन गए हैं। सुपरस्टार की कुल संपत्ति अब 1.4 बिलियन डॉलर (12490 करोड़ रुपये) है। ये आंकड़ा 1 अक्तूबर को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 ने जारी किया है। पहले शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर अभिनेता के रूप में जाने जाते थे। अब इस लिस्ट के सामने आने के बाद वो दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं।
विज्ञापन

खान ने इन हस्तियों को छोड़ा पीछे
हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट के मुताबिक 'बॉलीवुड के बादशाह, शाहरुख खान, 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं।' शाहरुख अब कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों से भी ज्यादा अमीर हैं। नेटवर्थ के मामले में उन्होंने टेलर स्विफ्ट (1.3 बिलियन डॉलर), अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (1.2 बिलियन डॉलर), जेरी सीनफेल्ड (1.2 बिलियन डॉलर) और सेलेना गोमेज (720 बिलियन डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
लिस्ट में शामिल है इन भारतीय अभिनेताओं का नाम
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में भारत के कई कलाकार शामिल हैं। इस लिस्ट के हिसाब से बॉलीवुड के 5 सबसे अमीर कलाकारों में शाहरुख खान पहले नंबर पर हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर रानी मुखर्जी हैं। तीसरे नंबर पर ऋतिक रोशन हैं। चौथे नंबर पर फिल्म मेकर करण जौहर हैं। पांचवें नंबर पर अमिताभ बच्चन का नाम आता है।
 

शाहरुख खान - फोटो : एक्स
दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल शाहरुख 
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शाहरुख खान की नेटवर्थ 7300 करोड़ रुपए बताई गई थी। अब 2025 की लिस्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ में 5190 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अब शाहरुख खान की कुल जायदाद 12490 करोड़ रुपए हो गई है। अब वह दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Shah Rukh VS Salman: एक फिल्म के लिए इतनी फीस लेते हैं सलमान और शाहरुख, महंगी प्रॉपर्टी के हैं मालिक 
विज्ञापन

खान को नेशनल फिल्म अवॉर्ड
बताते चलें कि शाहरुख खान को हाल ही में नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। शाहरुख खान के 33 वर्षों के करियर में यह पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें