राजनीतिक थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए मनोरंजन का इंतजाम हो चुका है। शुक्रवार को 'फ्रीडम एट मिडनाइट' के निर्माताओं ने सीरीज का दूसरा टीजर जारी किया है। इस सीरीज में भारतीय इतिहास के एक निर्णायक क्षण को दर्शाया गया है। सीरीज डोमिनिक लैपियर और लैरी कॉलिन्स की प्रसिद्ध पुस्तक पर आधारित है। 'फ्रीडम एट मिडनाइट' एक बेहतरीन राजनीतिक थ्रिलर है, जो साल 1947 में भारत की स्वतंत्रता के आसपास की महत्वपूर्ण घटनाओं को शक्तिशाली रूप से प्रदर्शित करती है।
निखिल आडवाणी ने किया है 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का निर्देशन
निर्देशक निखिल आडवाणी एक सफल और शानदार निर्देशक हैं। उन्होंने 'कल हो ना हो', 'सलाम-ए-इश्क', 'डी डे', 'वेदा' आदि कई फिल्मों का निर्देशन किया है। अपने पच्चीस साल से भी लंबे करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज निर्देशित की हैं। वो इस सीरीज का भी निर्देशन कर रहे हैं। अपनी इस आगामी सीरीज को लेकर उन्होंने कहा, "फ्रीडम एट मिडनाइट भारत के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक पर आधारित है। यह शो बहुत सावधानी के साथ किए गए शोध पर आधारित है, जो उस समय की भावनात्मक और राजनीतिक अराजकता को दर्शाता है।"
Rajinikanth: रजनीकांत ने दुआओं के लिए जताया पीएम मोदी का आभार, अमिताभ बच्चन के लिए लिखा हार्दिक नोट
राजनीति के अलावा मानवीय अनुभवों, भावनाओं और चुनौतियों का भी करेगी जिक्र
उन्होंने आगे कहा, ये प्रमुख ऐतिहासिक हस्तियों को भी काफी गंभीरता से दिखाता है, जिसमें प्रत्येक चरित्र को अच्छी तरह से विकसित किया गया है। इस वजह से अभिनेता वास्तव में अपनी भूमिका में ढल पाते हैं। इसकी कहानी केवल राजनीति के बारे में नहीं है, बल्कि मानवीय अनुभवों, भावनाओं और चुनौतियों का भी जिक्र करती है, जिन्होंने एक युग को आकार दिया और राष्ट्र पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा।" स्टूडियोनेक्स्ट के सहयोग से एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा इसका निर्माण किया गया है, जिसकी कहानी अभिनंदन गुप्ता, अद्वितिया करेंग दास, गुनदीप कौर, दिव्य निधि शर्मा, रेवंत साराभाई और एथन टेलर ने लिखी है।
Tanu Weds Manu 3: 'तनु वेड्स मनु 3' की स्क्रिप्ट पूरी, फिल्म में ट्रिपल भूमिका निभाएंगी कंगना रणौत!
दिखेंगे कई बेहतरीन कलाकार
इस सीरीज में कई बेहतरीन कलाकार भी नजर आने वाले हैं, जिनमें जवाहरलाल नेहरू के रूप में सिद्धांत गुप्ता, महात्मा गांधी के रूप में चिराग वोहरा, सरदार वल्लभभाई पटेल के रूप में राजेंद्र चावला, मुहम्मद अली जिन्ना के रूप में आरिफ जकारिया, फातिमा जिन्ना के रूप में इरा दुबे, सरोजिनी नायडू के रूप में मलिष्का मेंडोंसा, लियाकत अली खान के रूप में राजेश कुमार, वीपी मेनन के रूप में केसी शंकर, लॉर्ड लुईस माउंटबेटन के रूप में ल्यूक मैकगिबनी, लेडी एडविना माउंटबेटन के रूप में कॉर्डेलिया बुगेजा, आर्चीबाल्ड वेवेल के रूप में एलिस्टेयर फिनले, क्लेमेंट एटली के रूप में एंड्रयू कुलम, सिरिल रेडक्लिफ के रूप में रिचर्ड टेवरसन शामिल हैं।
Paani Trailer: जारी हुआ फिल्म 'पानी' का ट्रेलर, सूखे की स्थिति के बीच पनपती दिखी प्रेम कहानी