फिटनेस के प्रति समर्पित हैं अमिताभ
फिल्म में अमिताभ बच्चन के शानदार प्रदर्शन ने इसमें चार चांद लगा दिए हैं। अब इस पर एक इंटरव्यू के दौरान उनके जिम के प्रशिक्षक शिवोहम और वृंदा ने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि बिग बी का इस उम्र में भी फिटनेस के प्रति समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। शिवोहाम और वृंदा भट्ट ने अमिताभ बच्चन की फिटनेस को लेकर अनुशासन और इसके प्रति उनके समर्पण पर चर्चा करते हुए उनकी काफी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अभिनेता भली-भांति यह जानते हैं कि व्यायाम उनके सेहत के लिए कितना अच्छा है और इस वजह से वह अक्सर इसके लिए समय निकाल लेते हैं।
व्यायाम के लिए हमेशा समय निकाल लेते हैं अमिताभ
फिटनेस को लेकर अभिनेता की मानसिकता का जिक्र करते हुए शिवोहम ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि वह व्यस्त होते हैं, जिस वजह से वह देर शाम व्यायाम करना चाहते हैं। इसे लेकर उनके द्वारा अभिनेता को सुझाव दिया जाता है कि ये व्यायाम के लिए आदर्श समय नहीं है। इससे उनकी नींद और रिकवरी प्रभावित हो सकती है। हालांकि, वह अक्सर इसके लिए समय निकाल लेते हैं। शिवोहम ने कहा, चाहे सुबह हो, दोपहर हो, शाम हो,मीटिंग के बीच हो या जब भी वह कर सकते हैं, वह इसके लिए समय निकाल लेते हैं।
Ranveer Singh: ‘राक्षस’ के बाद बंद हुई रणवीर सिंह की एक और फिल्म, साउथ के इस निर्देशक ने साझा की पूरी कहानी
'अमिताभ से सीखा समय का मूल्य'
वृंदा ने अमिताभ के साथ अपने फिटनेस सेशन के बारे में बताया कि उनका सेशन ज्यादातर सांस लेने से संबंधित होता है। इसमें सांस पर आधारित व्यायाम, प्राणायाम और बेसिक योगा व्यायाम शामिल हैं। उन्होंने अभिनेता के अनुशासन का जिक्र करते हुए कहा कि वह सुबह 6 बजे की ट्रेनिंग के लिए शायद ही कभी देर से आते थे। अगर कभी वह देरी करते भी तो उसके लिए वह उनसे माफी मांगते थे। वृंदा ने कहा कि अमिताभ बच्चन जैसी शख्सियत को पांच-सात मिनट के लिए माफी मांगने की जरूरत नहीं है। वृंदा ने आगे कहा कि उन्होंने अभिनेता से समय का मूल्य सीखा है।
Chapter 2 Promo: रिया चक्रवर्ती ने खुद को बताया सुष्मिता सेन से बड़ी गोल्डडिगर, वीडियो देख दंग रह गए प्रशंसक
कल्कि 2898 ए़डी पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बी का वर्क फ्रंट
बिग बी इस समय 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म को नाग अश्विन ने निर्देशित किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए हैं। फिल्म में अमिताभ के अलावा प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, ब्रह्मानंद आदि कलाकार स्क्रीन साझा करते नजर आए हैं। इस फिल्म के दूसरे भाग का एलान हो चुका है, जिसमें बिग बी अपने अश्वत्थामा के किरदार में वापसी करेंगे। इस फिल्म के अलावा वह सुपरस्टार रजनीकांत के साथ 'वेट्टैयान' में भी नजर आने वाले हैं।
Accident Or Conspiracy Godhra: गोधरा में आखिर हुआ क्या था, जानने के लिए हो जाइए तैयार, इस तारीख को आ रही फिल्म