फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singers: विदेशी कलाकारों के साथ गाना गा चुके हैं ये भारतीय गायक, सोनू निगम से लेकर दिलजीत तक का नाम हैं शामिल

Tue, 02 Jul 2024 04:25 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिलजीत दोसांझ, सोनू निगम, अरमान मलिक और किंग उन भारतीय गायकों में शामिल हैं, जो विदेशी कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग संस्कृति के लोगों से भारतीय संगीत का परिचय करा चुके हैं।
विज्ञापन
गायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय गीत हमेशा से ही दुनियाभर के श्रोताओं द्वारा सराहे जाते हैं। पुराने जमाने से लेकर नए जमाने तक के कई गीत ऐसे हैं, जिन्हें दुनिया के अलग-अलग कोने में रहने वाले लोगों द्वारा गाया जाता है। कई भारतीय गायक तो ऐसे भी हैं, जो विदेशी गायकों के साथ भी काम कर चुके हैं। इनमें दिलजीत दोसांझ, किंग, सोनू निगम और अरमान मलिक शामिल हैं। इन सभी ने विदेशी कलाकारों के साथ काम करके अलग-अलग संस्कृति के लोगों से भारतीय संगीत का परिचय कराया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संगीत के क्षेत्र में नाम भी कमाया।

विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ आज संगीत की दुनिया का बड़ा नाम हैं। वो अब दुनिया के अलग-अलग शहरों में लाइव परफॉर्म करते हैं। अपने गीतों के अलावा वो अभिनय को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में, उनकी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3' रिलीज हुई है। इससे पहले वो 'क्रू' में नजर आए थे। दिलजीत दोसांझ कोलंबियाई गायक कैमिलो के साथ 'पलपिता' नाम से एक गाना गा चुके हैं। यह गाना पंजाबी और स्पेनिश संस्कृति का एक मिश्रण है, जिसमें कैमिलो स्पेनिश और दिलजीत पंजाबी भाषा में गाते हैं।

अरमान मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम @armaanmalik
अरमान मलिक

'बोल दो ना जरा', 'चले आना', 'हुआ है आज पहली बार', 'मुझको बरसात बना लो', 'जब तक' और 'पहला पहला प्यार' समेत कई हिट गीत गाने वाले अरमान मलिक ने ब्रिटिश गायक और गीतकार एड शीरान के साथ 2 स्टेप गाना बनाया है। इस गाने को दुनियाभर के श्रोताओं ने सराहा है। इस गाने के जरिए अरमान मलिक को वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिली है।

किंग - फोटो : इंस्टाग्राम @ifeelking
किंग

'मान मेरी जान' गाने से देशभर में मशहूर हुए किंग भी विदेशी कलाकार के साथ काम कर चुके हैं। किंग, प्रियंका चोपड़ा के पति और गायक निक जोनस के साथ 'मान मेरी जान आफ्टरलाइफ' गाना बना चुके हैं। इस गाने में भारतीय धुनों के साथ-साथ निक जोनस का पॉप स्टाइल भी देखने को मिला था।
विज्ञापन

सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
सोनू निगम

साल 2009 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, संजय दत्त, लारा दत्ता और कैटरीना कैफ की फिल्म 'ब्लू' का गाना चिगी विगी काफी मशहूर हुआ था। इस गाने को सोनू निगम ने ऑस्ट्रेलियाई गायिका काइली मिनॉग के साथ मिलकर गाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें