फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films On Indian Prime Ministers: जब हुआ राजनीति और फिल्मों का संगम, पर्दे पर दिखी इन प्रधानमंत्रियों की कहानी

Tue, 03 Sep 2024 03:31 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत में सिनेमा और राजनीति सबसे ज्यादा बिकती हैं और दोनों को पसंद करने वालों की लंबी तादाद भी है। ऐसे में हिंदी सिनेमा में अब तक कई राजनेताओं के ऊपर फिल्में बन चुकी हैं। आज इस लेख में हम देश के प्रधानमंत्रियों पर बनी फिल्मों के बारे में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
भारतीय प्रधानमंत्रियों पर बनी फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमारे देश में मनोरंजन और राजनीति दो ऐसे क्षेत्र हैं, जिनका देश की जनता के बीच जबर्दस्त क्रेज रहा है। ये दोनों चीजें भारत में लंबे समय से चलती और बिकती रही हैं और यूं ही शाश्वत चलती भी रहेंगी। हमारे देश में लोग अपने चहेते कलाकार की एक झलक के लिए हमेशा लालायित रहते हैं। उनकी तस्वीरों को अपने फोन के कैमरे और अपनी यादों में सहेजने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। लोगों के बीच, जिस तरह की दीवानगी किसी फिल्मी सितारे को लेकर होती है, कई मौकों पर ऐसी ही दीवानगी राजनेताओं के लिए भी देखी गई है। ऐसे में जब किसी राजनेता के ऊपर फिल्म बनती है, तो उनकी खुशी और उत्सुकता का ठिकाना नहीं रहता। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों की, जो देश के मशहूर और लोकप्रिय राजनीतिक हस्तियों या आसान शब्दोंं में कहें, तो देश के प्रधानमंत्रियों के जीवन पर आधारित हैं। 

विज्ञापन

'इमरजेंसी' - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
'इमरजेंसी'
इस सूची में सबसे ताजा नाम है कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी'। इस फिल्म में कंगना रनौत देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की कहानी का सह-लेखन भी किया है। फिल्म की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है,। फिल्म को लेकर लगातार विवाद भी गहराता जा रहा है, क्योंकि फिल्म साल 1975 में देश में इंदिरा सरकार के द्वारा लगाए गए 21 महीनों के आपातकाल पर आधारित है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, मिलिंद सोमण, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी तक इस फिल्म की रिलीज को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। 

'मैं अटल हूं' - फोटो : इंस्टाग्राम @pankajtripathi
'मैं अटल हूं' 
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और लोकप्रिय दिवंगत राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी जी की जीवनी पर भी फिल्म 'मैं अटल हूं' बन चुकी है। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी उनका किरदार निभाते नजर आए थे। इस साल ही जनवरी में रिलीज हुई इस फिल्म को रवि जाधव ने निर्देशित ने किया है। फिल्म को ऋषि विरमानी द्वारा लिखा गया है। वहीं, इस फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली , संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियो के बैनर तले किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा पीयूष मिश्रा, प्रमोद पाठक, दयाशंकर पांडे आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म भारत में 19 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी।
पेरेंट्स के मना करने के बाद भी 'सलोनी भाभी' ने दिए इंटीमेट सीन, हुई थीं नर्वस

'पीएम नरेंद्र मोदी' - फोटो : एक्स @vivekoberoi
'पीएम नरेंद्र मोदी'
इस सूची में तीसरी फिल्म है साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी'। यह एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन ओमंग कुमार द्वारा किया गया है। फिल्म का लेखन अनिरुद्ध चावला और विवेक ओबेरॉय ने किया है। वहीं, इस फिल्म का निर्माण सुरेश ओबेरॉय , संदीप सिंह , आनंद पंडित , आचार्य मनीष ने लीजेंड स्टूडियो के बैनर तले संयुक्त रूप से किया है। फिल्म की कहानी देश के 14वें और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विवेक ओबरॉय ने नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है। उनके अलावा फिल्म में मनोज जोशी, सुरेश ओबरॉय, शीला गोरे, दर्शन कुमार, बोमन ईरानी आदि कलाकार भी नजर आए थे। 
Aashiqui Title: महंगा पड़ेगा अब 'आशिकी' टाइटल का इस्तेमाल, मुकेश भट्ट के पक्ष में आया फैसला; जानें पूरा मामला
विज्ञापन

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' - फोटो : इंस्टाग्राम @tapmofficial
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'
इस सूजी में आखिरी फिल्म है 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'। ये फिल्म साल 2019  में रिलीज हुई भारतीय हिंदी भाषा की राजनीतिक फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है। वहीं, फिल्म का लेखन मयंक तिवारी ने किया है, जो संजय बारू के इसी नाम के 2014 में आई किताब पर आधारित है। फिल्म का निर्माण बोहरा ब्रदर्स ने रुद्र प्रोडक्शन के तहत जयंतीलाल गड्डा के सहयोग से पेन इंडिया लिमिटेड के बैनर तले किया गया है। इसमें अनुपम खेर डॉ. मनमोहन सिंह की भूमिका में नजर आए थे, यूपीए गठबंधन के तहत 2004 से 2014 तक भारत के 13वें प्रधान मंत्री थे। फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी।

Atlee Hindi Film: किंग खान के बाद अब दबंग के साथ एक्शन फिल्म बनाएंगे एटली? साथ नजर आएंगे कमल हासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें