फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranjith: केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से रंजीत ने दिया इस्तीफा, बंगाली अभिनेत्री ने लगाए हैं गंभीर आरोप

Sun, 25 Aug 2024 11:10 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम फिल्मों के अनुभवी फिल्म निर्माता रंजीत पर हाल ही में एक बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इस पर विरोध की वजह से उन्होंने केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे दे दिया है।
विज्ञापन
रंजीत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों हेमा कमीशन की रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे के बाद से ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हलचल देखने को मिली है। अनुभवी फिल्म निर्माता रंजीत पर हाल ही में एक बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इस आरोप की वजह से रंजीत ने केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे दे दिया है। इस आरोप के बाद से ही उनके और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध तेज हो गया था, जिससे उन पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था। 

विज्ञापन

रंजीत ने दिया अपने पद से इस्तीफा 
रंजीत ने एक टेलीविजन चैनल को भेजे गए ऑडियो क्लिप में कहा कि वह इस पद पर बने रहना नहीं चाहते, क्योंकि इससे राज्य में वामपंथी सरकार की प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में, बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने उन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। अभिनेत्री ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जब वह 2009 में एक प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के लिए रंजीत से मिली थीं, तो उन्होंने बिना अनुमति के अभिनेत्री को गलत तरीक से छुआ था। 
Munjya OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद, अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है 'मुंजा'
विज्ञापन

अभिनेत्री के आरोपों को रंजीत ने नकारा
इस्तीफा देने के बावजूद रंजीत ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में असली पीड़ित वो हैं। उन्होंने दावा किया कि अभिनेत्री को उस भूमिका के लिए अस्वीकार कर दिया गया था, क्योंकि उनका प्रदर्शन उन्हें पसंद नहीं आया था। फिल्म निर्माता ने कहा कि वह जरुरत पड़ने पर अदालत में उनसे लड़ने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

1000 Babies: वेब सीरीज '1000 बेबीज' का टीजर जारी, अस्पताल में हो रहा है कुछ खेल, नीना गुप्ता को देख उड़े होश
हेमा रिपोर्ट इंडस्ट्री पर लगे गंभीर आरोप 
हेमा आयोग की रिपोर्ट में इंडस्ट्री के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनमें दावा् किया गया है कि शक्तिशाली पदों पर बैठे पुरुष आदतन शोषण करते हैं। काम के बदले में कलाकारों से यौन संबंध की मांग रखी जाती है। इस रिपोर्ट के बाद से ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री सुर्खियों में आ गई है। विपक्ष पार्टियां कांग्रेस और भाजपा ने भी राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है और आपत्ति जताते हुए कहा कि रंजीत को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। 

भारती सिंह ने जन्नत जुबैर की शादी पर मजाक-मजाक में क्या कह दिया?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें