फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Shetty: वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान घायल हुए रोहित शेट्टी, करवाई हाथों की सर्जरी

Sat, 07 Jan 2023 05:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शेट्टी - फोटो : social media
विज्ञापन
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी हैदराबाद में अपनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग कर रहे थे, जिसके दौरान वह घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के बाहरी इलाके में रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग करने के दौरान रोहित के हाथ में चोट लग गई। इस खबर के बाद रोहित के फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

खबरों के मुताबिक रोहित को कार चेज सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान चोट लगी, जिसके बाद उन्हें कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मामूली सर्जरी के बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। रोहित को चोट लगने के बाद सेट पर हलचल मच गई और तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग फिलहाल रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है। बताया जा रहा है कि मेन शेड्यूल के लिए एक बड़ा सेट तैयार किया गया है।
Suhana Khan-Agastya Nanda: सुहाना खान संग इश्क फरमा रहे बिग बी के नाती अगस्त्य! तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप
 

जैसा की रोहित की फिल्मों में अक्सर ही एक्शन सीन्स देखने को मिलते हैं, इस बार भी शूट में कार चेंज सीक्वेंस और अन्य हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टंट सीन शामिल थे। अमेजन प्राइम वीडियो शो में मुख्य किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और अन्य प्रमुख कलाकार भी 'इंडियन पुलिस फोर्स' में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। पिछले साल भी मई में गोवा में भारतीय पुलिस बल की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा को मामूली चोट आई थी। 
Bigg Boss 16: सफाई पर हुई लड़ाई का खमियाजा भुगतेंगे एमसी स्टैन-अर्चना? सलमान भड़ककर बोले- तुम खैरात में आई हो
 
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो रोहत और सिद्धार्थ दोनों अपनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स से शुरुआत कर रहे हैं। इस शो में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी लीड रोल्स में हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास ‘मिशन मजनू’ नाम की फिल्म है और ये वही फिल्म है, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
Jeremy Renner: मार्वल फेम जेरेमी रेनर ने अस्पताल में मनाया जन्मदिन, फैंस के लिए जारी किया हेल्थ अपडेट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें