असीम अब्बासी द्वारा निर्देशित पाकिस्तानी ड्रामा में अभी तक शो के तीन एपिसोड आए हैं। इसका प्रीमियर जिंदगी के यूट्यूब और जी5 पर 19 जुलाई को हुआ था। इस सीरीज का अंग्रेजी नाम "लिम्बोलैंड" है, जिसका निर्माण शैलजा केजरीवाल और वकास हसन ने किया है।
पाकिस्तान के कलाकार अपनी फिल्मों और सीरीज को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। इसी तरह फवाद खान की सीरीज 'बरजख' भी है। फवाद खान और सनम सईद का ये शो हकीकत की दुनिया को जोड़ती दूसरी दुनिया की कहानी कहता है। सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब फवाद खान-सनम सईद अभिनीत “बरजख” को एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज के लिए नामांकित किया गया है।
विज्ञापन
एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स के लिए नामांकित हुई सीरीज
असीम अब्बासी द्वारा निर्देशित पाकिस्तानी ड्रामा में अभी तक शो के तीन एपिसोड आए हैं। इसका प्रीमियर जिंदगी के यूट्यूब और जी5 पर 19 जुलाई को हुआ था। इस सीरीज का अंग्रेजी नाम "लिम्बोलैंड" है, जिसका निर्माण शैलजा केजरीवाल और वकास हसन ने किया है। हुंजा घाटी के बैकग्राउंड पर आधारित यह सीरीज एक 76 वर्षीय व्यक्ति की कहानी को सामने लाती है, जो अपने पहले प्यार की आत्मा से सगाई करने की घोषणा करता है।
यह है सीरीज की कहानी
सीरीज में परिवार वाले इस शादी के खिलाफ होते हैं। इसी के साथ शो में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आते हैं, जो आपको काफी भौंचक्का कर देते हैं। दिसंबर में सिंगापुर में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में यह शो इसी श्रेणी में 13 अन्य देशों की प्रविष्टियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। एक बयान में अब्बासी ने कहा कि शो के लिए नामांकन उनकी टीम की कड़ी मेहनत की वजह से है।
विज्ञापन
नामांकन से खुश हैं निर्देशक
निर्देशक ने कहा, "इस शो को लिखना और निर्देशित करना सबसे अलग अनुभवों में से एक था। मैं कलाकारों और क्रू की मेहनत की प्रशंसा करता हूं और मैं उनका आभारी हूं, जिनके अटूट मेहनत के कारण आज हमें यह नामांकन मिला है।" सीरीज 'बरजख' में मुहम्मद फवाद खान, सलमान शाहिद और खुशहाल खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।