फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan House Firing: सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में आया पिता का बयान; बताया, क्या चाहते हैं हमलावर

Sun, 14 Apr 2024 04:31 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फायरिंग की इस घटना पर सलमान खान ने तो फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनके पिता सलीम खान ने  एक बयान दिया है।
विज्ञापन
सलमान खान और सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान रविवार की सुबह होते ही सुर्खियों में आ गए। उनके घर के बाहर दो लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। हमलावरों ने सलमान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवा में तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस खबर से सलमान के प्रशंसक हैरत में पड़ गए। अब इस मामले पर सलमान खान के पिता सलीम खान ने अपना बयान दिया है।

विज्ञापन


पिता ने कहा- चिंता करने की कोई जरूरत नहीं
फायरिंग की इस घटना पर सलमान खान ने तो फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनके पिता सलीम खान ने इस घटना पर एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि बताने के लिए कुछ नहीं है। हमला करने वाले सुर्खियों में आना चाहते हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Shahid Kapoor-Ishaan Khatter: शाहिद कपूर और ईशान खट्टर ने दिखाए दमदार डोले, लोगों ने कमेंट बॉक्स में भेजे शोले
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में ताजा अपडेट
फायरिंग की इस वारदात के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी सलमान से फोन पर बातचीत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वारदात रविवार सुबह 5 बजे के आसपास हुई थी। फिलहाल मुंबई पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में ताजा अपडेट यह है कि पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमला करने वालों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। बता दें कि सलमान खान को कई बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस मामले पर राजनीति भी शुरु हो चुकी है। इस मामले पर शिवसेना (यूबीटी) के फायर ब्रांड नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था खतरे में है।

Karan-Tejasswi: दिलजीत के कॉन्सर्ट में इश्क लड़ाते दिखे करण और तेजस्वी, बैकग्राउंड में बज रहा था यह हिट गाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें