डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर फरहान अख्तर तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। वह अपनी आगामी फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह का किरदार निभाने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग के दौरान अपनी कुछ बीटीएस फोटोज शेयर की हैं। शूटिंग के दौरान दिखाए जा रहे अपने काम के बाद फरहान की फिल्म को लेकर उनके प्रशंसक और भी उत्साहित हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
फरहान अख्तर ने 14 सितंबर को सोशल मीडिया पर फिल्म के बीटीएस की झलक शेयर की है। इस फोटो में फरहान अख्तर की फिल्म की क्रू काम कर रही है। यह शूटिंग लद्दाख में हो रही है। प्रोडक्शन प्रक्रिया की झलक ने फरहान की एक्टिंग में वापसी की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। पोस्ट को शेयर करते हुए शीर्षक दिया है “क्रू एट वर्क” और इसमें हैशटैग #bts, #120Bahadur, #EkSauBeesBahadur और #Ladakh शामिल थे।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
एक यूजर ने कमेंट किया, “इंतजार नहीं कर सकता पाजी,” जबकि दूसरे ने कामना की, “फरहान और टीम को शुभकामनाएं।” एक अन्य प्रशंसक ने उनकी वापसी के लिए उत्साह व्यक्त करते हुए लिखा, “आपको फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हूं।” फरहान की बहन और निर्देशक, जोया अख्तर ने भी दिल के इमोटिकॉन के साथ टिप्पणी की।
Amitabh Bachchan: क्या घर में जया बच्चन की खाना बनाने में मदद करते हैं बिग बी? बोले- मुझे सिर्फ पानी गर्म....
सोशल मीडिया पर ही की थी फिल्म की घोषणा
फरहान अख्तर ने हाल ही में सोशल मीडिया से अपनी फिल्म 120 बहादुर का पोस्टर शेयर किया था। "वो तीन थे... और हम? 120 बहादुर।" इस फिल्म को रजनीश घई निर्देशित कर रहे हैं। इसमें मेजर शैतान सिंह भाटी पीवीसी और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी को दिखाया जाएगा।