फिल्म '120 बहादुर' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर अभिनेता फरहान अख्तर ने इच्छा जाहिर की है कि इसे टैक्स फ्री होना चाहिए। उनके मुताबिक फिल्म की कहानी ऐसी है जिसे हर भारतीय को बड़ी स्क्रीन पर देखनी चाहिए। वार ड्रामा साल 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफआई) में इसका प्रीमियर हुआ है।
हर भारतीय को देखनी चाहिए फिल्म
फरहान अख्तर ने आईएफएफआई में पीटीआई से कहा 'मुझे लगता है कि यह फिल्म हर भारतीय के लिए है और इसे हर भारतीय को देखनी चाहिए। यह फिल्म अपने नायकों को याद रखने के लिए देखी जानी चाहिए, क्योंकि हम भूल जाते हैं कि क्या हुआ था।'
120 बहादुर
- फोटो : एक्स
टैक्स फ्री करना कहानी के लिए अच्छा होगा
फरहान अख्तर ने आगे कहा 'रोजलांग ला की लड़ाई ऐसी घटना है जिसे बहुत लोग नहीं जानते हैं। ऐसे में शैतान सिंह जी के बारे में और उनके साथ लड़े 120 बहादुर के बारे में जानना चाहिए। मुझे लगता है कि अगर फिल्म को टैक्स फ्री किया जाता है तो यह इस कहानी के लिए फायदेमंद होगा और ज्यादा लोग इसे देख पाएंगे।'
फिल्म की कहानी
आपको बता दें फिल्म '120 बहादुर' में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि 1962 के युद्ध में कैसे भारत के 120 बहादुर सैनिकों ने 3 हजार चीनी सैनिकों का मुकाबला किया था। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। इसमें राशि खन्ना, विवान भतेना, एजाज खान, स्पर्श वालिया और अंकित सिवाच ने भी अभिनय किया है।