फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैविस स्कॉट के मुंबई कॉन्सर्ट में 18 लाख रुपये की चोरी; 24 मोबाइल, 12 गोल्ड चेन ले उड़े लुटेरे

Sat, 22 Nov 2025 12:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Travis Scott Mumbai concert: मशहूर अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट का 19 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में कॉन्सर्ट आयोजित हुआ। इस दौरान फैंस ने काफी एंजॉय किया। वहीं, चोरों की भी चांदी रही। मोबाइल और सोने की चेन सहित लुटेरे करीब 18 लाख रुपये का सामान चोरी करके लिए गए।
विज्ञापन
ट्रैविस स्कॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में 19 नवंबर की शाम को आयोजित रैपर ट्रैविस स्कॉट के कॉन्सर्ट में आना कुछ लोगों को भारी पड़ा। वे यहां सिंगर का म्यूजिक एंजॉय करने आए, मगर लाखों का नुकसान करके लौटे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस कॉन्सर्ट में भारी चोरी की घटनाएं हुईं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, अमेरिका के ग्रैमी-नॉमिनेटेड रैपर ट्रैविस स्कॉट का मुंबई कॉन्सर्ट लुटेरों का अड्डा बना। यहां पहुंचे लोगों ने मोबाइल, ज्वैलरी समेत कई कीमती सामानों के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। 

विज्ञापन


ट्रैविस के फैंस को लगी 18 रुपये की चपत! 
कॉन्सर्ट में आए ट्रैविस के फैंस का मोबाइल और सोने के गहनों सहित करीब 18 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी किया गया है। मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में सिंगर और सॉन्गराइटर की हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस को एंजॉय करने के लिए हजारों लोग इकट्ठे हुए। लोगों ने रैपर के पॉपुलर हिट्स पर जमकर डांस किया। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों का एक ग्रुप भी दाखिल हुआ और लोगों का कीमती सामान ले उड़ा।

24 मोबाइल और 12 सोने की चेन ले उड़े लुटेरे
अब तक मिले डेटा के मुताबिक, कॉन्सर्ट में 24 मोबाइल फोन और 12 सोने की चेन की चोरी की गई है। इनकी कुल कीमत 18 लाख रुपये से ज्यादा थी। घटना के बाद  कॉन्सर्ट में आए कई लोग पास के ताड़देव पुलिस स्टेशन में चोरी की रिपोर्ट करने पहुंचे। भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 303 (2) और 304 के तहत एक अनजान आदमी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अभी कॉन्सर्ट के एंट्रेंस पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि दोषियों की पहचान हो सके। चोरी का सामान रिकवर करने और जिम्मेदार लोगों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। नवंबर की शुरुआत में ट्रैविस ने अपने सर्कस मैक्सिमस टूर कॉन्सर्ट के हिस्से के तौर पर दिल्ली में परफॉर्म किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें