फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fardeen Khan: 14 साल के लंबे ब्रेक को खुद के लिए वरदान मानते हैं फरदीन, रितेश के साथ अपने बॉन्ड को बताया मजबूत

Tue, 10 Sep 2024 01:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक इंटरव्यू में फरदीन ने एक बार फिर रितेश के साथ काम करने को लेकर कहा, "रितेश के साथ काम करना और भूमिका को निभा पाना बहुत आसान हो जाता है, क्योंकि हमारे बीच विश्वास और एक-दूसरे के लिए सम्मान है।"
विज्ञापन
रितेश देशमुख, फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fardeenfkhan , @ riteish_deshmukh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रितेश देशमुख हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने कलाकार हैं। बॉलीवुड फिल्मों में वह ज्यादातर बार कॉमेडी करते दिखे हैं, जिसमें उन्हें काफी पसंद भी किया गया है। अभिनेता ने लंबे समय के बाद फरदीन खान के साथ 'विस्फोट' में स्क्रीन स्पेस साझा किया था । 'हे बेबी' के बाद दोनों अभिनेताओं को साथ देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। फिल्म 23 फरवरी 2022 में रिलीज हुई थी। अब हाल ही में, फरदीन ने एक बार फिर रितेश के साथ काम करने के अपने अनुभव का खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

विज्ञापन


रितेश के साथ फरदीन ने साझा किया अपना रिश्ता
हाल ही में, न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू में फरदीन ने एक बार फिर रितेश के साथ काम करने को लेकर कहा, "रितेश के साथ काम करना और भूमिका को निभा पाना बहुत आसान हो जाता है, क्योंकि हमारे बीच विश्वास और एक-दूसरे के लिए सम्मान है। मैं रितेश को बहुत अच्छे से जानता हूं। मुझे लगता है कि हम दोनों को ही अपनी इंडस्ट्री का अनुभव भी है इसलिए हमारे लिए किसी भी भूमिका को निभाना आसान हो जाता है।"

हीरामंडी करने पर बोले फरदीन
संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' के साथ फरदीन ने 14 साल बाद स्क्रीन पर कमबैक किया था। छोटे रोल से ही फरदीन ने फैंस की खूब प्रशंसा बटोरी थी। हालांकि, यह सीरीज फरदीन के प्लान का हिस्सा नहीं थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फरदीन ने कहा, 'कभी-कभी जैसा हो रहा है, उस पर भरोसा कर के आगे बढ़ना चाहिए।'
विज्ञापन


फरदीन ने 14 साल के ब्रेक को बताया वरदान
लंबे ब्रेक के बाद बॉलीवुड में कमबैक करने को फरदीन वरदान मानते हैं। अभिनेता ने कहा, वापसी करने पर काफी अच्छा लग रहा है। इसके बाद जो भी रोल ऑफर किए जाएंगे, उसे लेकर वह सजगता से चुन पाएंगे। इसके साथ ही अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि 'हीरामंडी' सीरीज की शुरुआत से ही उन्हें मालूम था कि उनके सीरीज में 9 सीन ही हैं। बता दें कि फिल्म 'विस्फोट' की स्ट्रीमिंग ओटीटी पर 6 सितंबर 2024 से हो रही है।  
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें