फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: आंध्र प्रदेश में 'कल्कि 2898 एडी' के लिए जबर्दस्त उत्साह, फैंस कर रहे विशेष शो की मांग

Wed, 12 Jun 2024 03:49 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। आंध्र प्रदेश में भी फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। उन्होंने फिल्म के विशेष शो की मांग की है। 
विज्ञापन
कल्कि 2898 एडी पोस्टर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाग अश्विन निर्देशित 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। बड़े-बड़े सितारों से सजी इस फिल्म का देश-विदेश में दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में भारतीय पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का मिश्रण देखने को मिलने वाला है। फिल्म की रिलीज डेट 27 जून, 2024 निर्धारित की गई है। बीते सोमवार की शाम ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है।

विज्ञापन


फैंस को है 'कल्कि 2898 एडी' के विशेष शो की उम्मीद
इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के कुछ सबसे बड़े सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आने निभा रहे हैं। भविष्य की यह एक्शन ड्रामा 27 जून, 2024 को स्क्रीन पर आएगी।
फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वक्त 'कल्कि 2898 एडी' के विशेष शो की खबरें हर जगह चर्चा का विषय बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैंस आंध्र प्रदेश के शहरों में बड़े पैमाने पर विशेष शो की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा हैदराबाद में भी सुबह 3 बजे से विशेष शो की योजना बनाई जा रही है। 
विज्ञापन

हीरामंडी से पहले इस बड़ी फिल्म का हिस्सा बनते-बनते रह गए थे 'ताजदार'
रात एक बजे से शुरू हो सकते हैं विशेष शो
गौरतलब है कि राज्य में सरकार बदली है। पिछली सरकार में विशेष शो को लेकर उतनी तवज्जो नहीं दी जाती थी, लेकिन अब सरकार बदलने के बाद विशेष शो के लिए अनुमति मिलने की उम्मीद फैंस द्वारा जतायी जा रही है। कल्कि 2898 एडी को लेकर लगातार उत्सुकता बढ़ती जा रही है, ऐसे में हो सकता है कि राज्य में विशेष शो आयोजित किए जाएं। रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में विशेष शो रात 1 बजे शुरू हो सकते हैं, इसके लिए फैंस द्वारा अभी से अनुमति मांगी जा रही है। 
विज्ञापन

भारत में बैन हैं ये हॉलीवुड फिल्में, OTT पर उठा सकते हैं लुत्फ
फिल्म में दिखेंगे कई बड़े कलाकार
बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बतायी जा रही है। फिल्म का बजट 425 करोड़ रुपये बताया गया है। इस फिल्म में देश भर से कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में सपरस्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, बह्मानंद, शोभना, राजेंद्र प्रसाद, पाशुपति आदि कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण वैजंयती मूवीज द्वारा किया जा रहा है। 
Bollywood Celebs: स्क्रीन पर कम समय में पर्दे पर छाए ये सितारे, थोड़ी ही देर में छोड़ी दर्शकों के दिलों पर छाप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें