कॉमेडियन जाकिर खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से काफी लोकप्रियता हासिल करने के साथ-साथ अपने फैंस के दिल में स्थायी तौर पर जगह बना ली है। वह एक लोकप्रिय भारतीय कॉमेडियन, लेखक, कवि के साथ-साथ एक अच्छे अभिनेता भी हैं। वह साल 2012 में कॉमेडी सेंट्रल की एक कॉमेडी प्रतियोगिता जीत कर चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब एक बार फिर वह अपने नए शो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
सोनी पर आएगा 'आपका अपना जाकिर'
जाकिर खान एक बार फिर से दर्शकों के दिल पर राज करने आ रहे हैं। वह जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले अपने नए शो के साथ छा जाने को तैयार हैं। उनके इस शो का नाम 'आपका अपना जाकिर' है। इस शो में जाकिर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे। शो में दर्शकों को उनकी हंसी, शायरी और जिंदगी से जुड़े दिलचस्प वाकये और नुस्खे देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर ये शो दर्शकों के भरपूर मनोरंजन का एक पूरा पैकेज होने वाला है।
Jasmin Bhasin: अभी शादी नहीं करेंगे जैस्मिन और अली! अभिनेत्री ने बताई ये वजह
हर उम्र के दर्शकों का होगा मनोरंजन
जाकिर के फैंस इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस शो में उनकी कॉमेडी और आम लोगों के जीवन से जुड़े उनके अनुभव और किस्से लोगों को सुनने को मिलेंगे। इस शो के प्रारूप के साथ जाकिर की जुगलबंदी लोगों को काफी गुदगुदाने वाली है। यह एक ऐसा शो होगा, जो सभी उम्र के लोगों का मनोरंजन करेगा। शो में हंसी-मजाक के अलावा जाकिर के कई अनजाने पहलु भी जानने को मिलेंगे, जिससे दर्शकों को पता लगेगा कि सही मायने में इस शो का नाम आपका जाकिर क्यों है।
Hina Khan: हिना के ब्रेस्ट कैंसर पर महिमा चौधरी की प्रतिक्रिया, प्रोत्साहन बढ़ाते हुए कही दिल छू लेने वाली बात
कई वेब सीरीज में आ चुके हैं नजर
बताते चलें कि जाकिर इससे पहले भी कई शोज में नजर आ चुके हैं। वह 'चाचा विधायक हैं हमारे', 'कॉमिक्स्तान', 'वन माइक स्टैंड', 'फर्जी मुशायरा' जैसे वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई लंबे स्टैंडअप स्पेशल भी किए हैं। साल 2017 में 'हक से सिंगल', साल 2018 में 'कक्षा ग्यारवीं', 2022 में 'तथास्तु' और 2023 में 'मनपसंद', जो प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं।
Varalaxmi-PM Modi: अभिनेत्री वरलक्ष्मी ने पीएम मोदी को दिया शादी का न्योता, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें