फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर जल्द कर सकती हैं तमिल डेब्यू, बन सकती हैं इस हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा

Sun, 09 Jun 2024 09:50 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मृणाल ठाकुर हाल में ही 'द फैमिली स्टार' में अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ नजर आई थीं। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वह जल्द ही एक सफल हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकती हैं।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृणाल ठाकुर इन दिनों व्यस्तम अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 'सीता रामम' और 'हाय पापा' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर दर्शकों का दिल जीत लिया। हाल में ही वह फिल्म 'द फैमिली स्टार' में अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ नजर आई थीं। अभिनेत्री ने अपने अब तक के करियर में अपनी बहुमुखी अदाकारी का परिचय दिया है। वह हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। मीडिया में इन दिनों ये खबर तेजी से फैल रही है कि मलयालम,तेलुगु के बाद अब वह तमिल फिल्मों में भी जल्द डेब्यू करने वाली हैं। 

विज्ञापन

Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर लॉन्च को भव्य बनाने की तैयारी, जानें क्या खास करने जा रहे हैं निर्माता
'कंचना 4' से जुड़ सकती हैं मृणाल ठाकुर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'कंचना' के चौथे भाग के लिए मृणाल से संपर्क किया गया है। हालांकि,इस को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के निर्देशक सह अभिनेता राघव लॉरेंस इस फिल्म को लेकर जल्द ही काम शुरू करना चाहते हैं। राघव फिलहाल अपनी आगामी फिल्म बेंज को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस के बाद वह 'कंचना 4' की तैयारियों में जुट जाएगे। अगर मृणाल की इस फिल्म से जुड़ने की खबर सच साबित होती है, तो उनके फैंस के लिए उन्हें हॉरर कॉमेडी में देखना एक दिलचस्प अनुभव होगा। 
विज्ञापन

Box Office Collection: शनिवार को कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल? जानें 'मुंजा' से लेकर 'श्रीकांत' तक की कमाई
विज्ञापन

हॉरर के साथ मिलता है कॉमेडी का तड़का 
राघव लॉरेंस की 'कंचना' फ्रेंचाइजी पिछले कुछ सालों में व्यावसायिक रूप से काफी सफल रही है। इसकी हर फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिला है। कंचना' तमिल भाषा की बेहद सफल हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। 'कंचना' को 'मुनि' के नाम से भी जाना जाता है। 'मुनि' साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राघव लॉरेंस, सरथकुमार, लक्ष्मी राय आदि कलाकार नजर आए थे।
इस तरह रखा गया था अमीषा पटेल का नाम
'कंचना 3' ने की थी 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई 
'मुनि' के बाद इस का अगला भाग 'मुनि 2' साल 2011 में रिलीज हुआ था। इसे 'कंचना 2' के नाम से भी जाना जाता है, जिसके बाद इस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी 'कंचना 3' साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसने 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। अब निर्माता इसके चौथे भाग पर काम शुरू कर रहे हैं, जिससे अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के जुड़ने की बात कही जा रही है।
1993 में आई इस फिल्म को देख, कार्तिक ने एक्टर बनने की ठान ली थी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें