फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Deverakonda: जिस निर्देशक के साथ किया था डेब्यू, उसी की हिट फिल्म में काम करने से चूक गए थे विजय

Sun, 09 Jun 2024 08:02 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय देवरकोंडा ने साल 2011 में 'नुव्विला' फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन करने वाले रवि बाबू ने एक साक्षात्कार में उनके बारे में खुलासा करते हुए एक दिलचस्प बात साझा की है।
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विजय देवरकोंडा को लंबे समय से हिट फिल्म का इंतजार हैं। उनकी पिछली फिल्म 'द फैमिली स्टार' ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया था। फिल्म दर्शकों के लिए तरस गई थी। विजय और उनके फैंस को उनकी आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म से काफी उम्मीद है। यह फिल्म ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, जिसमें विजय के किरदार को देखना काफी दिलचस्प होगा। इस फिल्म का निर्देशन रवि किरण कोला कर रहे हैं। हाल ही में, विजय के करियर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने 11 रुपये में किया था एक फिल्म में काम, 'भाग मिल्खा भाग' से चमका था करियर

'अवुनु' फिल्म में कास्ट होने से रह गए थे विजय
विजय देवरकोंडा ने साल 2011 में 'नुव्विला' फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन करने वाले रवि बाबू ने एक साक्षात्कार में खुलासा करते हुए बताया कि विजय देवरकोंडा उनकी फिल्म 'अवुनु' का हिस्सा हो सकते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इसकी वजह बताते हुए रवि बाबू ने कहा कि विजय को पूर्णा के पति का किरदार निभाना था, मगर कुछ संवादों के चलते समस्या खड़ी हो गई थी और वो विजय को फिल्म में नहीं ले पाए थे। मालूम हो कि यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे, सुधा और जीवा ने भी अभिनय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ameesha Patel: नाटक से की अभिनय की शुरुआत, सीमा पार के इश्क ने बनाया हर-दिल-अजीज, ऐसा रहा अमीषा का फिल्मी सफर

'वीडी 12' पर भी चल रहा है काम
विजय देवरकोंडा निर्देशक गौतम तिन्नानुरी के साथ भी एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। फिलहाल इसे 'वीडी 12' नाम दिया गया है। इस फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यूर फोर सिनेमाज द्वारा किया जाएगा। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे भी फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं।

Chandini Chowdary: बॉक्स ऑफिस पर फिर से दिखेगा चांदनी चौधरी का जलवा, एक ही दिन में रिलीज होगी दो फिल्में

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें