फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Emiway Bantai: चलती कार से सड़क पर गिरे रैपर एमीवे बंटाई, स्टंट करना पड़ गया भारी

Mon, 21 Jul 2025 08:13 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Emiway Bantai Injured: रैपर एमीवे बंटाई शूट करते हुए घायल हो गए हैं। उन्होंने स्टंट करते हुए का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो चलती कार से नीचे गिर गए हैं। 
विज्ञापन
एमीवे बंटाई - फोटो : इंस्टाग्राम- @emiwaybantai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय हिप-हॉप की दुनिया के चमकते सितारे एमीवे बंटाई इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो 'दुबई कंपनी' की शूटिंग के सिलसिले में दुबई के शारजाह में हैं। लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। इस वीडियो में एमीवे एक चलती हुई गाड़ी से सिर के बल गिरते नजर आते हैं, जिसके बाद उन्हें चोट आई है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन


शूटिंग के दौरान घायल हुए रैपर 
एमीवे बंटाई ने अपने यूट्यूब चैनलपर इस व्लॉग का एक टीजर शेयर किया है, जिसमें वो एक स्टंट करते समय गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एमीवे एक टोयोटा एसयूवी की खिड़की से बाहर लटकते हैं और फिर एक तेज मोड़ पर कार से गिर पड़ते हैं। हालांकि ये साफ नहीं हो सका है कि ये हादसा जानबूझकर किया गया स्टंट था या कोई चूक।

Trending Videos
विज्ञापन

एमीवे - फोटो : इंस्टाग्राम- @emiwaybantai
पोस्ट में लिखा- स्टंट गलत हो गया
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ एमीवे ने लिखा, 'स्टंट गलत हो गया'। रैपर के इस पोस्ट के बाद से ही उनके चाहने वाले चिंता में आ गए हैं। उनके फैंस रैपर की सेहत को लेकर दुआएं कर रहे हैं। 
 


रैपर के पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन्स
एमीवे के पोस्ट पर कई फैंस ने अपना रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत हार्ड शॉट था भाई, शुक्र अल्लाह का आप सही-सलामत हैं।' वहीं किसी ने कहा, 'इतनी मेहनत करते हो हमारे लिए, अब हमारी बारी है प्यार दिखाने की।'




कौन हैं रैपर एमीवे?
असल नाम मोहम्मद बिलाल शेख रखने वाले एमिवे बंटाई ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में इंग्लिश रैप ‘ग्लिंट लॉक’ से की थी। लेकिन उनके पिता की सलाह पर उन्होंने हिंदी में रैपिंग शुरू की और 2014 में आया ‘और बंटाई’ उनका पहला हिट ट्रैक बना। इसके बाद से एमीवे ने ‘मचाएंगे’, ‘बंटाई’, ‘फिर से मचाएंगे’ जैसे हिट गाने दिए हैं और भारतीय हिप-हॉप के बड़े नामों में शुमार हो गए हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें