फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: 'राहुल गांधी वैसा ही बोलते हैं जितनी उनकी समझ है', अमर उजाला संवाद में बोलीं कंगना रनौत

Mon, 02 Sep 2024 05:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना ने राहुल गांधी को लेकर कहा, 'उनका (राहुल गांधी) जितना दिमाग है, उतनी ही वो बात करेंगे। मुझे उनसे कोई व्यक्तिगत बैर नहीं है। ...लेकिन उनके परिवार ने देश को नुकसान बहुत पहुंचाया है। राहुल जी की बातें सुनकर मेरा खून खौलता है। राहुल जी के लोग हर हफ्ते मुझे कोर्ट के नोटिस भिजवाते हैं'।
विज्ञापन
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में चल रहीं अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत आज साइबर सिटी गुरुग्राम में आयोजित अमर उजाला के वैचारिक संवाद कार्यक्रम में पहुंचीं। यहां उन्होंने अपनी फिल्म पर लगी सेंसर बोर्ड की रोक और देश भर में हो रहे फिल्म से जुड़े विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने राजनीति से जुड़े तमाम पहलुओं पर भी बात की। कंगना कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की। 

विज्ञापन

Rajiv Thakur: पहले शो में लोगों को हंसाते थे, फिर 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के सेट पर करते थे सीरियस रोल

राहुल गांधी का बात सुन खौलता है खून
कंगना ने राहुल गांधी को लेकर कहा, 'उनको (राहुल गांधी) जितना दिमाग है, उतनी ही वो बात करेंगे। मुझे उनसे कोई व्यक्तिगत बैर नहीं है। ...लेकिन उनके परिवार ने देश को नुकसान बहुत पहुंचाया है। राहुल जी की बातें सुनकर मेरा खून खौलता है। राहुल जी के लोग हर हफ्ते मुझे कोर्ट के नोटिस भिजवाते हैं'।
Honey Singh: हनी सिंह को पसंद नहीं हैं अपने ये गाने, कहा- परफॉर्म करना पड़ता है तो खुद पर हंसी आती है

'जितना दिमाग है उतनी बात करेंगे'
दरअसल, संवाद में कंगना से राहुल गांधी का जिक्र किया गया और पूछा गया कि उन्होंने लिंचिंग को लेकर बयान दिया है और चिंता जताई है। इस पर कंगना ने कहा, 'देश की अखंडता जिनका नारा है, राष्ट्रवाद जिनका नारा है, सबका विकास सबका साथ जिनका नारा है, तो कहां नफरत है? उनको (राहुल गांधी) जितना दिमाग उतनी ही बात करेंगे'। कंगना से जब पूछा गया कि वे कांग्रेस पर हमेशा तीखे हमले क्यों करती हैं? इस पर भी उन्होंने जवाब दिया।
विज्ञापन

'देश को इस परिवार ने बहुत नुकसान पहुंचाया है'
कांग्रेस पर तीखे हमले करने की बात पर कंगना बोलीं, 'मुझे लगता है कि उस परिवार ने देश का बहुत नुकसान किया है। मुझसें उसका बहुत रोष है। राहुल गांधी चाहें कुछ भी बोलें, मुझे उनकी बातें सुनकर खून खौलता है। मुझे सुप्रीम कोर्ट से हर हफ्ते राहुल गांधी के लोग नोटिस भिजवाते हैं। जितना नुकसान इस फैमिली ने देश को पहुंचाया है, हमें हक है कि हम इनके चंगुल से निकल जाएं। देश इनके चंगुल से निकल जाएं'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें