फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elli AvrRam: 'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद', आशीष चंचलानी को लेकर एली एवराम ने क्यों कही ऐसी बात?

Tue, 22 Jul 2025 09:05 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Elli AvrRam-Ashish Chanchlani: अभिनेत्री एली एवराम ने हाल ही में चाय की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो आशीष चंचलानी के साथ चाय पी रही हैं। 
विज्ञापन
आशीष-एली - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों पॉपुलर यूट्यूबर आशीष चंचलानी और अभिनेत्री एली एवराम ने एक साथ एक कोजी फोटो पोस्ट की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। फैंस को लगा था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और दोनों को इसके लिए लगातार बधाइयां भी मिल रही थीं। लेकिन जल्द ही सच्चाई सामने आई कि ये सब उनके नए म्यूजिक वीडियो 'चंदनिया' का प्रमोशनल स्टंट था। अब एली ने एक बार फिर सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए आशीष को अपना दोस्त बताया है। 
विज्ञापन


एली ने आशीष के साथ शेयर किया वीडियो
दरअसल एली एवराम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ आशीष चंचलानी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पहले एली नजर आती हैं, इसके कुछ ही देर बार आशीष दिखाई देते हैं और वीडियो के कैप्शन में एली ने लिखा है- द अन एक्सपेक्टेड फ्रेंडशिप। इसके अलावा एली ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें चाय के दो कप नजर आ रहे हैं। एक कप पर एली ने खुद का नाम लिखा है तो दूसरे पर आशीष लिखा हुआ है। 

विज्ञापन




ये खबर भी पढ़ें: Shraddha Kapoor on Saiyaara: श्रद्धा कपूर ने देखी अहान-अनीत की फिल्म, बोलीं- 'सैयारा' से आशिकी हो गई मुझे
विज्ञापन

आशीष चंचलानी और एली अवराम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद'
इस तस्वीर को शेयर करते हुए एली ने लिखा है- बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद। इस तस्वीर में साथ भी एली ये बताने की कोशिश कर रही हैं कि आशीष और वो आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता है। एली के इन पोस्ट से साफ है कि उनका कोजी तस्वीर शेयर करने का सिर्फ एक ही मकसद था और वो था अपने गाने को प्रमोट करना। 

एली-आशीष को किया था ट्रोल
दोनों को प्रमोशन वाली रणनीति का इस्तेमाल करने पर लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ी थी। जहां कुछ फैंस दोनों को रोमांटिक तस्वीर से भी नाराज नजर आए थे। कुछ यूजर्स ने तो एली अवराम को उनके ‘बॉडी काउंट’ को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि इस पर आशीष चंचलानी ने पहले तो इस मामले पर चुप्पी साधी हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक पोस्ट कर ट्रोल्स को फटकार लगाई। आशीष ने साफ कहा था कि ऐसे लोग उनके फैंस नहीं हैं और उनके कम्युनिटी की सोच ऐसी नहीं है। उन्होंने लिखा कि उनकी फैन फॉलोइंग पिछले 10 वर्षों से उन्हें जानती है और उनके विचारों से सहमत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें