फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ek Deewane Ki Deewaniyat: हर्षवर्धन राणे की फिल्म के टाइटल का एलान, आया पहला लुक; इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Tue, 27 May 2025 02:05 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ek Deewane Ki Deewaniyat Release Date: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे की आगामी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की पहली झलक सामने आई है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के रिलीज की भी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : इंस्टाग्राम- @harshvardhanrane
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सनम तेरी कसम' फेम अभिनेता हर्षवर्धन अब एक बार फिर से इश्क की हदों को पार करते दिखेंगे। फिल्म निर्माताओं ने अभिनेता की नई फिल्म का एलान कर दिया है और साथ ही इसकी रिलीज तारीख भी बता दी है। हर्षवर्धन की आगामी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की पहली झलक ने उनके फैंस के मन में रोमांच पैदा कर दिया है। इस बार इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते दिखेंगे अभिनेता। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


सोनम बाजवा के साथ इश्क लड़ाएंगे हर्षवर्धन
'सनम तेरी कसम' के री-रिलीज से अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने काफी प्रसिद्धि कमाई थी। अभिनेता की आगामी फिल्म के नाम को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। अब अभिनेता की आगामी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' के टाइटल के साथ उनका पहला लुक सामने आ गया है। इसे पोस्टर को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो अभिनेत्री सोनम बाजवा के साथ नजर आ आ रहे हैं। साझा किए गए पोस्टर में दोनों एक्टर इंटेस अंदाज में दिख रहे हैं। इसमें सोनम हाथ में लाइटर लिए हुए हर्षवर्धन द्वारा पकड़े गए गुलाब को जला रही हैं और दोनों रोते हुए नजर आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Aditya Roy Kapur: सैफ-सलमान के बाद अब आदित्य रॉय कपूर पर हमले की साजिश? घर में जबरन घुसी महिला, FIR दर्ज
विज्ञापन





कब रिलीज होगी फिल्म?
अभिनेता ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए शानदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘2 अक्टूबर 2025, गांधी जयंती और दशहरे पर सिनेमाघरों में दिखेगी मोहब्बत, नफरत और ‘एक दीवाने की दीवानियत’। इसका मतलब इस फिल्म को 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

यह खबर भी पढ़ें: Jennifer Lopez: परफॉर्मेंस के बीच जेनिफर लोपेज ने किया बैक डांसर्स को किस, AMA 2025 से वीडियो वायरल

फिल्म के बारे में जानकारी
'एक दीवाने की दीवानियत' फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी द्वारा किया गया है। वहीं इस फिल्म का प्रोडक्शन अंशुल गर्ग तो इसे मुश्ताक शेख द्वारा लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें