फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: संदीप रेड्डी वंगा ने दीपिका पर लगाए गंभीर आरोप, क्या है दोनों के बीच तकरार की वजह?

Tue, 27 May 2025 01:49 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Spirit Controversy Explained: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म छोड़ने के बाद डायरेक्टर ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बिना दीपिका का नाम लिए उन्होंने तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन
दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वंगा - फोटो : इंस्टाग्राम- @deepikapadukone @sandeepreddy.vanga
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर संदीप रेड्डी वंगा इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अक्सर अपने बयानों के चलते संदीप सुर्खियों में बने रहते हैं और इस बार भी तो उन्होंने सीधा ही इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से पंगा ले लिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में डायरेक्टर की फिल्म से बैकआउट कर लिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं। 

संदीप रेड्डी वंगा के आरोप

विज्ञापन

दरअसल हाल ही में संदीप रेड्डी वंगा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन दीपिका पादुकोण पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब वो किसी कलाकार को कहानी सुनाते हैं, तो वे 100 फीसदी भरोसा करते हैं और उनके बीच एक अनकहा समझौता होता है। 

डायरेक्टर का दावा है कि दीपिका ने कथित तौर पर इस समझौते का उल्लंघन किया और एक यंग कलाकार के प्रति अनुचित बर्ताव किया है। वंगा ने इसे ‘फेमिनिज्म’ के नाम पर एक नकारात्मक रवैया बताया और कहा कि उन्होंने इस फिल्म के लिए सालों मेहनत की है, लेकिन दीपिका इसे समझ नहीं पाईं। बता दें ये पोस्ट तब सामने आया है जब दीपिका ने पहले ही उनकी फिल्म को छोड़ने का फैसला किया।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण ने छोड़ी फिल्म 
‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने शूटिंग के दौरान कई बार 6 घंटे से ज्यादा काम करने से इनकार किया और अपने एग्रीमेंट में बदलाव की मांग की। सूत्रों ने बताया कि अगर शूटिंग 100 दिनों से ज्यादा हो जाती है तो उन्हें अतिरिक्त भुगतान किया जाए। इसके बाद निर्माता और निर्देशक के बीच विवाद बढ़ गया और आखिरकार दीपिका ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया।

दीपिका पादुकोण को फैंस का सपोर्ट 
दीपिका पादुकोण की इस मांग को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं। यह ध्यान देने वाली बात है कि दीपिका हाल ही में मां बनी हैं और उन्होंने अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया है। साथ ही वो मेंटल हेल्थ जागरूकता के लिए भी एक्टिव हैं। इस लिहाज से उनके कुछ रिक्वेस्ट जायज भी माने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Spirit Controversy: दीपिका के फिल्म छोड़ने पर भड़के संदीप वांगा ? क्रिप्टिक पोस्ट में बोले- 'बिल्ली खंबा नोचे'

दीपिका के बाद तृप्ति को मिली फिल्म 
दीपिका के फिल्म छोड़ने के बाद, ‘स्पिरिट’ की फीमेल लीड रोल में तृप्ति डिमरी का नाम सामने आया है। तृप्ति डिमरी पहले वंगा की फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आ चुकी हैं और अब उन्हें इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस भूमिका को पाकर खुशी जताई और संदीप रेड्डी वंगा का धन्यवाद किया। डायरेक्टर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके तृप्ति को फीमेल लीड के तौर पर ऑफिशियल बताया।

ये खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म से क्यों बाहर हुईं दीपिका? बोल्ड सीक्वेंस को लेकर असहमति की चर्चा

दीपिका ने अब तक नहीं दिया कोई रिएक्शन 
फिल्म ‘स्पिरिट’ को टी-सीरीज के भूषण कुमार और भद्रकाली पिक्चर्स के प्रणय रेड्डी वंगा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक पुलिस एक्शन ड्रामा है, जिसमें तेलुगु सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। दीपिका और प्रभास की जोड़ी के फिर से साथ आने की उम्मीद थी, जो अब संभव नहीं हो सकेगी।

जहां संदीप रेड्डी वंगा ने दीपिका के रवैये पर तीखा हमला किया है, वहीं दीपिका ने अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फैंस और बॉलीवुड की निगाहें अब एक्ट्रेस पर टिकी हुई हैं कि वो क्या प्रतिक्रिया देती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें