भारत के मैथमैटिक्स टूर के दौरान एड शीरन ने अपने बैंगलुरू कॉन्सर्ट के दौरान चुट्टामल्ले गाना गाया, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
शिल्पा राव के साथ शीरन ने मचाया धमाल
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ का गाना चुट्टामल्ले, जो शिल्पा राव द्वारा गाया गया है। इस गाने को अनिरूद्ध रविचंदन ने संगीतबद्ध किया है। यह गाना चर्चा में तब आया, जब अपने भारत दौरे के समय ब्रिटिश पॉप गायक एड शीरन ने बैंगलुरू के कॉन्सर्ट में इसे गाया। इस तेलुगु गाने को गाकर, शीरन ने लोगों को चौंका दिया। हालांकि, इस गीत को गाने में शीरन का साथ गायिका शिल्पा राव ने दिया। एड शीरन के तेलुगु में गाए ‘चुट्टामल्ले’ गाने ने प्रशंसकों को उत्साह से भर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जो प्रशंसकों द्वारा शेयर किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें:
The Waking of a Nation: 'द वेकिंग ऑफ ए नेशन' का टीजर जारी, इस दिन से देखें जलियांवाला बाग कांड की कहानी
एड शीरन ने पहले भी चौंकाया
हाल ही में ए़़ड शीरन का एआर रहमान के साथ भी एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वह, रहमान के साथ 'उर्वशी-उर्वशी' गाना गाते दिख रहे था। आपको बताते चले कि तेलुगु गाने से पहले, पिछले साल शीरन ने पंजाबी गाना गाने का भी प्रयास किया था, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया था।
यह खबर भी पढ़ें:
Sanam Teri Kasam: फिल्म के लिए 215 लड़कियों ने दिया ऑडिशन, इस वजह से पाकिस्तानी अभिनेत्री के हाथ लगी फिल्म
तेलुगु सीखते दिखे एड शीरन
भारतीय गायिका शिल्पा राव पॉप गायक एड शीरन को तेलुगु सीखाती दिख रही हैं, जिसका एक बिहाइंड द सीन वीडियो शीरन ने अपन इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
एड शीरन का भारत दौरा
पॉप गायक ने अपने भारत दौरे की शुरुआत 30 जनवरी 2025 से पुणे शहर से की थी। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद में संगीत कॉन्सर्ट किया और आज बुधवार को उनका तीसर कॉन्सर्ट चेन्नई में आयोजित होगा, जिसमें गायिका जोनिता गांधी भी उनके साथ होंगी। चेन्नई में कान्सर्ट के बाद शीरन 8 फरवरी को बैंगलुरू, 12 फरवरी को शिलांग और 15 फरवरी को दिल्ली से कॉन्सर्ट से अपना भारत दौरा समाप्त करेंगे।