फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhanda 2: बालकृष्ण का दुश्मन मिला गया…यह अभिनेता मचाएगा खलनायक की भूमिका में कोहराम

Sat, 08 Feb 2025 07:13 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akahanda 2: बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा फिल्म 'अखंड 2' की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। इसके लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में इसमें खलनायक की रोल में भूमिका अदा करने वाले अभिनेता का नाम भी सामने आ गया है।
विज्ञापन
अखंडा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2021 में रिलीज हुई नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंड' बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। अब निर्देशक बोयापति और बालकृष्ण 'अखंड 2' की तैयारी में लगे हुए हैं। इस फिल्म में कई कलाकार जुड़ रहे हैं, जिस कड़ी में आज इस फिल्म के खलनायक का नाम सामने आया है। 

आखिर कौन है 'अखंड 2' का विलेन?

विज्ञापन

25 सितंबर 2025 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके लिए सारे निर्देशक, निर्माता इसकी मेकिंग में व्यस्त हैं। 'अखंड' फिल्म में बतौर अभिनेत्री काम करने वाली प्रज्ञा अब 'अखंड 2' का हिस्सा नहीं होंगी, अब इनकी जगह संयुक्ता नजर आएंगी। वहीं खलनायक के तौर पर बालकृष्ण के दुश्मन के रूप में आदि पिनिसेट्टी नजर आएंगे। इससे पहले यह 'सराईनोडु' फिल्म में विलेन भूमिका में नजर आ चुके हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: I'm Not An Actor: नवाजुद्दीन की फिल्म 'आई एम नॉट एन एक्टर’ का ट्रेलर रिलीज, कैलिफोर्निया में होगा प्रीमियर

बोयापति-नंदमुरी की जोड़ी ने किया धमाल

विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण और निर्देशक बोयापति श्रीनु ने साथ मिलकर तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। तीनों फिल्में- 'सिम्हा', 'लीजेंड' और 'अखंड' बॉक्स ऑफिस पर छा गई थीं। इसके बाद बोयापति की यह चौथी फिल्म 'अखंड 2: तांडवम' है।

'अखंड 2' में ये सितारे नजर आएंगे
फिल्म 'अखंड 2' पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इसे हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कई अन्य हिंदी भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में संयुक्ता मुख्य भूमिका में हैं, जिसका निर्माण 14 रील्स प्लस बैनर के तहत राम अचंता और गोपीचंद अचंता ने किया है। थमन ने संगीत तैयार किया है। यह फिल्म 25 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़ें: Kareena Kapoor: सैफ पर हुए हमले के बाद करीना ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, शादी और तलाक पर एक्ट्रेस ने क्या लिखा?

फिल्म के पहले पार्ट ने की थी बंपर कमाई
नंदमुरी बालकृष्ण और प्रज्ञा जैसवाल अभिनीत फिल्म 'अखंड' ने 100 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई की थी। यह एक्शन ड्रामा फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई थी, अब इसके दूसरे पार्ट को इंतजार लोगों से बेसब्री से है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें