फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' का पहला गाना 'श्रीमति गारू' रिलीज, विशाल और श्वेता की सुरीली आवाज ने छू लिया दिल

Wed, 19 Jun 2024 12:08 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलुगु फिल्म 'लकी भास्कर' का पहला गाना 'श्रीमति गारू' रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'लकी भास्कर' - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी की नई फिल्म 'लकी भास्कर' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने का नाम 'श्रीमति गारू' है। मंगलवार को इस गाने का प्रोमो रिलीज किया गया था और तभी से लोग इसे सुनने का इंतजार कर रहे थे। गाना रिलीज होते ही दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रियाओं का आना भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


विशाल मिश्रा और श्वेता मोहन की आवाज ने लगाए चार चांद
फिलहाल 'श्रीमति गारू' गाने का लिरिकल वीडियो ही जारी किया गया है। इस गाने को विशाल मिश्रा और श्वेता मोहन ने गाया है। दोनों ने अपनी सुरीली आवाज से गाने में चार चांद लगा दिए हैं। इसकी धुन जी.वी. प्रकाश ने तैयार की है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। गाने के बोल श्रीमणि ने लिखे हैं। गाने के बीच-बीच में दिखने वाली दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी की तस्वीरों पर भी दर्शक खूब प्यार बरसा रहे हैं।



दुलकर सलमान की तीसरी तेलुगु फिल्म है 'लकी भास्कर' 
'लकी भास्कर' का निर्देशन वेंकी एटलुरी ने किया हैं। वेंकी ने इससे पहले सर का निर्देशन किया था, जो सफल फिल्म साबित हुई थी। 'लकी भास्कर' का निर्माण नागा वामसी और साई सौजन्या ने किया है। यह एक तेलुगु फिल्म है, हालांकि इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का टीजर सामने आ चुका है। बता दें कि यह दुलकर सलमान की तीसरी तेलुगु फिल्म है। वो मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में अभिनय करते हैं।
विज्ञापन


Sharmin Segal: 'मुझे जाने बिना बुरा होने का लेबल लगा दिया', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर 'आलमजेब' की दोटूक
विज्ञापन


बदल सकती है 'लकी भास्कर' की रिलीज की तारीख
'लकी भास्कर' की रिलीज के लिए 27 सितंबर की तारीख चुनी गई थी, लेकिन हाल ही में, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि फिल्म निर्माता इस तारीख में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा को बताया गया, जो इसी तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी कभी नहीं बेचेंगे अपना फार्महाउस या घर, बोले- मेरे लिए वह प्रॉपर्टी नहीं इमोशन है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें