पांचवे सीजन का मई में शुरू होना था काम
इस लिस्ट में स्ट्रेंजर थिंग्स का पांचवां और अंतिम सीजन भी शामिल है, जिसका निर्माण इस महीने की शुरुआत में शुरू हुआ था, लेकिन अब इसके 2025 पहले शुरू होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। इस शो की सीजन तीन और सीजन पांच के बीच अब तीन साल का अंतर हो जाएगा। इस सीरीज में बड़े पैमाने पर वीएफएक्स का काम बाकी है, जिसे मूल रूप से मई में शुरू किया जाना था।
ये सीरीज होंगी रिलीज
इस शो के अलावा 2024 में जो सीरीज नहीं रिलीज होगी, उनमें 'द लिंकन लॉयर' सीजन तीन, '3 सोफोमोर्स', 'द वॉचर', 'एक्सओ', 'किटी' और 'द रिक्रूट' शामिल हैं। वहीं, जिन सीरीज के अगली कड़ी इस साल रिलीज होंगी उनमें लोकप्रिय स्क्विड गेम 2, 'ब्रिजर्टन', 'द नाइट एजेंट', 'कोबरा काई', 'एमिली इन पेरिस' और 'द डिप्लोमैट' शामिल हैं।
Naagin 7: 'बिग बॉस 17' की हार का बदला लेंगी अंकिता, क्या नागिन बनकर करेंगी अंकित गुप्ता के संग रोमांस?