हॉलीवुड अभिनेता डॉन मरे का निधन हो गया है। फिल्म 'बस स्टॉप' और 'नॉट्स लैंडिंग' में अपनी भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले हॉलीवुड अभिनेता डॉन मरे ने 94 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार को उनके बेटे क्रिस्टोफर ने उनके निधन की खबर दी है।
पर्दे पर निभाए थे हर तरह के किरदार
डॉन मरे को ब्यूरगार्ड ब्यू डेकर के रूप में अपने पहले प्रदर्शन के लिए ऑस्कर-नामांकित किया गया था, जो जोशुआ लोगन के बस स्टॉप में मोनरो के सैलून गायक चेरी के प्यार में पड़ जाते थे। यह जो विलियम इंगे नाटक का एक रूपांतरण था। उन्होंने छह दशकों से अधिक समय तक टेलीविजन और मंच पर पुजारी, ड्रग एडिक्ट, एक समलैंगिक सीनेटर और फिल्मों में असंख्य अन्य किरदार निभाए थे।
Waheeda Rehman: बच्चन नहीं देख पाए रेत पर जलते पांव, निर्देशक ने रखा शादी का प्रस्ताव और हीमैन का पहला क्रश...
फिल्मों के अलावा इन सीरिज में भी किया काम
अभिनेता को फिल्म ए हैटफुल ऑफ रेन (1957), शेक हैंड्स विद द डेविल (1959), वन फुट इन हेल (1960), द हुडलूम प्रीस्ट (1961), और एडवाइज एंड कंसेंट (1962) जैसी अन्य दिलचस्प फिल्मों का हिस्सा बनने के लिए भी जाना जाता था। 31 जुलाई, 1929 को हॉलीवुड में जन्मे मरे ने 1951 में टेनेसी विलियम्स की 'द रोज़ टैटू' से ब्रॉडवे की शुरुआत की और 1955 की 'द स्किन ऑफ अवर टीथ' से मंच पर वापसी की थी। इसके अलावा मरे ने द आउटकास्ट्स (1968-1969), नॉट्स लैंडिंग (1979-1981), और ट्विन पीक्स (2017) जैसी टेलीविजन सीरिज में अभिनय किया।
डॉन मरे ने की थीं दो शादियां
अभिनेता ने दो शादियां की थीं। पहली शादी होप लैंग से हुई, जिन्होंने 'बस स्टॉप' में मरे और मुनरो के साथ सह-अभिनय किया था। बाद में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने 1962 में अभिनेत्री बेट्टी जॉनसन के साथ शादी की थी।
Waheeda Rehman B'day: दर्शकों की चहेती वहीदा रहमान के दिल पर गुरुदत्त ने दी थी दस्तक, लेकिन जुदा हो गई राहें