बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा काजोल अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। हर मौके पर वह खास अंदाज में नजर आती हैं। अक्सर अभिनेत्री के फैंस उनसे उनका फिटनेस रूटीन पूछते नजर आते हैं। खासकर वह वर्कआउट कैसा करती हैं! हाल ही में काजोल ने खुद तस्वीर पोस्ट करके अपने वर्कआउट से फैंस को रूबरू कराया। लेकिन, उनकी यह तस्वीर देखते ही यूजर्स की हंसी छूट गई।