दिव्या दत्ता बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। फिल्म 'इरादा' के लिए वे सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। पिछली बार में फिल्म 'बदलापुर' और 'ब्लैकमेल' में नजर आई थीं।
दिव्या दत्ता बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दर्शक उनके अभिनय के दीवाने हैं। लोग आज भी उन्हें फिल्म 'वीर-जारा' और 'दिल्ली 6' में निभाए गए किरदारों के लिए याद करते हैं। हाल ही में दिव्या दत्ता एक इंटरव्यू के दौरान अपने शुरुआती दिनों को याद करती नजर आईं। उन्होंने बॉलीवुड के दिवंगत कलाकार इरफान खान के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए।
सेट पर सीरियस नहीं होते थे इरफान
दिव्या दत्ता ने लगभग बॉलीवुड के सभी स्टार्स के साथ काम किया है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान इरफान खान के साथ अपने काम के अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'इरफान जितने बेहतरीन अभिनेता थे उतने ही बेहतरीन वे इंसान भी थे। उनके साथ मैंने पहली बार फिल्म 'दुबई रिर्टन' में काम किया था। वे जब सेट पर होते थे तब उनके आस-पास का माहौल एकदम बढ़िया होता था। वे कभी सेट पर सीरियस नहीं होते थे। इरफान हमेशा हंसी-मजाक करते रहते थे।'
मुझ से ज्यादा इरफान शर्माते थे
दिव्या अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे अच्छी तरह याद है फिल्म 'हिस्स' में एक अंतरंग दृश्य को फिल्माना था। इरफान सेट पर पहले ही पहुंच चुके थे। जब मैं वहां पहुंची तब वे मुझे कहीं दिखाई नहीं दिए। मैंने निर्देशक से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे छत पर हैं। बाद में मुझे पता चला कि वे उस दृश्य को फिल्माने के लिए शर्मा रहे थे। उनके साथ काम करना हमेशा मेरे लिए काफी रोमांचक रहता था। वे मेरे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक थे।'
दिव्या का वर्क-फ्रंट
दिव्या दत्ता बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। फिल्म 'इरादा' के लिए वे सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। पिछली बार में फिल्म 'बदलापुर' और 'ब्लैकमेल' में नजर आई थीं।